पोठिया: बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री निरंजन राय ने किशनगंज पुलिस की इस बड़ी कामयाबी पर किशनगंज पुलिस पोठिया और SP आशीष कुमार को हार्दिक सुभकामनाएं दी है.
उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि किशनगंज प्रशासन जल्द से जल्द इसके साथी अपराधी को भी पकड़ लेगी और इससे बहुत सारे केस भी सुलझ पाएंगे.
उनका कहना था कि किशनगंज के एसपी इतने मेहनती हैं कि उन्होंने कोरोना काल में भी बिना डरे जमकर सेवा की. आम जनता की जेब खाली नहीं होने दी. उनके मेहनत की कमाई जिस तरह अपराधी लूट ले जाते है.
बहुत ही निंदनीय है, लेकिन पुरे विश्वास के साथ उन्होंने कहा कि अब एक भी दुर्घटना किसी बैंक के साथ नहीं घटेगी. प्रशासन पुरे तरह से मुस्तैद है.

