BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

by bnnbharat.com
November 26, 2020
in Uncategorized
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

अच्छा प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहित करने का निर्देश

रांची:- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त  छवि रंजन की अध्यक्षता में आज   समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित की गई. इस बैठक में उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्ता रांची, निदेशक डीआरडीए, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रांची सदर, परियोजना निदेशक बाल श्रमिक पुनर्वासन परि. समिति कोषांग, विभिन्न गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

बैठक में उपायुक्त  छवि रंजन ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के लिए तैयार किए गए एक्शन प्लान के जिले में क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

उपायुक्त  ने समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सुमन सिंह को योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के प्रचार प्रसार को लेकर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया.

बाल विवाह रोकने, शिकायत एवं निस्तारण हेतु हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने, पीसी एंड पीएनडीटी के अनुपालन, बालिका के जन्म होने पर अस्पताल- आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर जन्मोत्सव आदि को लेकर उपायुक्त ने व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया.

10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने का निर्देश भी उपायुक्त की ओर से दिया गया. जिला शिक्षा अधीक्षक को उपायुक्त ने 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने योजना के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के प्रचार प्रसार से संबंधित कैलेंडर का इस वित्तीय वर्ष में क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार करने का निर्देश समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

30 दुकानों की हुई जांच, 7 दुकानों को नोटिस, 04 दुकान को किया गया सील

Next Post

पीएमएवाई के तहत रजिस्ट्रेशन का काम एक सप्ताह में पूरा करें – डीडीसी

Next Post
पीएमएवाई के तहत रजिस्ट्रेशन का काम एक सप्ताह में पूरा करें – डीडीसी

पीएमएवाई के तहत रजिस्ट्रेशन का काम एक सप्ताह में पूरा करें - डीडीसी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d