हजारीबाग यथुनाथ बालिका उच्च विद्यालय में गुरूवार को राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान चलाया गया। विदित हो कि यदुनाथ बालिका विद्यालय झारखंड का प्रथम बालिका विद्यालय जो 1873 से अबतक शिक्षा की रोशनी फैलाते आ रहा है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से बेटी के बचाने का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य मौसमी मुखर्जी, शिक्षिका मौमिता मल्लिक, संत कोलम्बस काॅलेज के बीएड प्रशिक्षु, राजकी बीएड काॅलेज के प्रशिक्षुओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं नूरा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली पुलिस केन्द्र से नूरा शिवमंदिर तक निकली गई।
रैली में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, एएनएम तथा बालिकाओं ने समाज में बेटियों को भूमिका, बेटो के समान परवरिश सहित बेटियों की बेहतर शिक्षा प्रदान करने संबंधी संदेश दिये।

