BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तीसरी बार दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने बेजोस

by bnnbharat.com
April 9, 2020
in समाचार
तीसरी बार दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने बेजोस

तीसरी बार दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने बेजोस

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दुनिया की शीर्ष ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस तीसरी बार दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं. वहीं, भारत के मुकेश अंबानी चीन के दिग्गज जैक मा को पीछे छोड़कर एशिया के सबसे धनी व्यक्ति हो गए हैं. फोब्र्स ने अपनी 34वीं सालाना रिपोर्ट में दुनिया के सबसे धनी लोगों की सूची का प्रकाशन किया है.

फोब्र्स की सूची के अनुसार, बेजोस की कुल संपत्ति 113 अरब डॉलर (Dollar) है. वे लगातार तीसरी बार इस सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं. माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स 98 अरब डॉलर (Dollar) की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं. एलवीएमएच के सीईओ बर्नार्ड अर्नाल्ट ने बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफे को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान हासिल किया है. उनकी संपत्ति 76 अरब डॉलर (Dollar) है.

वहीं, चौथे नंबर पर बफे की संपत्ति 67.5 अरब डॉलर (Dollar) है. ओरेकल के संस्थापक और सीटीओ लैरी एलिसन 59 अरब डॉलर (Dollar) के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर है.

सूची में बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी बेजोस का नाम भी शामिल है. 36 अरब डॉलर (Dollar) की कुल संपत्ति के साथ वे इस सूची में 22वें स्थान पर हैं.

-17वें स्थान पर मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमि के चेयरमैन अंबानी दुनिया में उनका नंबर 17वां हैं. उनकी नेटवर्थ 44.3 अरब डॉलर (Dollar) (करीब 3 लाख 38 हजार करोड़ रुपए) है. अंबानी ने अलीबाबा के फाउंडर जैक मा को (40.7 अरब डॉलर (Dollar)) को पीछे छोड़ते हुए एशिया का शीर्ष स्थान हासिल किया है.

-शीर्ष 100 में दमानी दूसरे भारतीय

फोब्र्स की ताजा सूची में शीर्ष 100 में भारत से केवल दो ही उद्योगपति शामिल हैं. रिलायंस के मुकेश अंबानी के बाद डी-मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी इस सूची में 65वें नंबर पर हैं. उनकी संपत्ति 16.6 अरब डॉलर (Dollar) (1267 अरब रुपए) है.
अमीरों की कुल संपत्ति आठ खरब डॉलर (Dollar)
फोब्र्स की सूची में शामिल इस साल के अमीरों की कुल संपत्ति 8 खरब डॉलर (Dollar) है. हालांकि, पिछले साल के मुकाबले यह कम है. पिछले साल की सूची में कुल संपत्ति 8.7 खरब डॉलर (Dollar) थी. यानी इस बार 0.7 खरब डॉलर (Dollar) की कमी हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानें योग से आपकी सेहत और मन पर क्या सकारात्मक असर पड़ता है

Next Post

घर पर वक्त निकालना अब होगा आसान, टाइमपास बनेंगे ये खेल

Next Post
घर पर वक्त निकालना अब होगा आसान, टाइमपास बनेंगे ये खेल

घर पर वक्त निकालना अब होगा आसान, टाइमपास बनेंगे ये खेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d