धनबाद : बाघमारा के बाघमारा बाजार स्थित राणी सती मंदिर में तीन दिवसीय भादो अमावस्या का समापन शुक्रवार को दादी के अलौकिक श्रृंगार से हुआ. इस दोरान छप्पन और सवामनी भोग लगाया गया.
शाम में कोलकाता की कीर्तन मंडली की कलाकार राधारानी शर्मा द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया. तेरा जग बड़ा नाम है… आदि भजन गाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया. आयोजन को सफ़ल बनाने में सीताराम चौधरी, विमल खंडेलवाल, राजू शर्मा, संजय हेलिवाल, दिनेश हेलिवाल, महेश सर्राफ, दिलीप अग्रवाल आदि भक्तजन समर्पित थे.

