BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रेमी संग मिलकर पति का गला काटा, शव को घर में दफनाया

by bnnbharat.com
July 9, 2019
in समाचार
प्रेमी संग मिलकर पति का गला काटा, शव को घर में दफनाया
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार के भागलपुर के सन्हौला थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी संग मिलकर एक महिला सरिता देवी ने पति केलू दास (35) की हत्या कर शव को घर के बरामदे में गाड़ दिया। इसका खुलासा सोमवार को तब हुआ जब शव से दुर्गंध आने लगी और आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और नाबालिग बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों के अनुसार, महिला का पति गत शुक्रवार से लापता था। खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। इसी दौरान सोमवार को महिला सन्हौला थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने पहुंची। वहीं आसपास के लोगों को उसके घर से दुर्गंध आने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मिट्टी खोद कर निकाला। घर में कई जगह खून के धब्बे भी मिले। बड़े बेटे ने बताया कि अचानक मेरी बड़ी मां की बेटी ने मुझे फोन किया कि तुम्हारे पिताजी कई दिनों से लापता हैं। इसी सूचना पर हम घर आये।

पत्नी के संबंध का विरोध करता था पति 
सन्हौला-घोघा मुख्य पथ में मृतक परिवार के साथ होटल व दुकान चलाता था। उसको दो पुत्र और एक पुत्री है। होटल चलाने के दौरान उसकी पत्नी से कुछ लोगों की घनिष्ठता हो गई थी। कई युवकों का होटल व घर आना-जाना लगा रहता था। पति को इस बात का आभास हो गया। पति इसका विरोध करता था। इस कारण पति-पत्नी में हमेशा विवाद होते रहता था। इसलिये रास्ते से हटाने के लिए महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

पत्नी ने क्या कहा
मामले में पुलिस का कहना है कि सरिता देवी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। उसने पुलिस को बताया कि एक दिन उसके पति ने दिनेश यादव के साथ देखा था। उसके बाद गत शुक्रवार की रात मैंने पति का बांह जोर से दबाया और दिनेश ने धारदार हथियार से गला रेत दिया था। फिर दिनेश ने कुदाल से घर में गड्ढा किया और शव को गाड़ दिया। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कहलगांव के एसडीपीओ मनोज कुमार सुधांशु ने बताया कि सन्हौला के एक गांव में हुई हत्या में मृतक की पत्नी व बेटी, पत्नी के प्रेमी की संलिप्तता थी। बेटी और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया घटना का कारण प्रेम-प्रसंग प्रतीत होता है। प्रेमी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोटद्वार जा रही बस खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, 21 यात्री घायल, 6 गंभीर

Next Post

आखिर 5 जूलाई 2019 को रांची में क्या हुआ था?

Next Post
NDTV Khabar

आखिर 5 जूलाई 2019 को रांची में क्या हुआ था?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d