BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भागवत बताएं कि लोग आंदोलन क्यों कर रहे हैं: ओवैसी

by bnnbharat.com
February 16, 2020
in समाचार
भागवत बताएं कि लोग आंदोलन क्यों कर रहे हैं: ओवैसी

भागवत बताएं कि लोग आंदोलन क्यों कर रहे हैं: ओवैसी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: ‘ऐशो-आराम में बढ़ोतरी के बाद भी हर कोई नाखुश है और आंदोलन कर रहा है’ RSS चीफ मोहन भागवत के इस बयान पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हमला बोला है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाते हुए कहा है कि भागवत बताएं कि लोग आंदोलन क्यों कर रहे हैं? निश्चित रूप से यह विरोध 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था वाला देश हो जाने की वजह से तो नहीं हैं.

ओवैसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से संघ प्रमुख भागवत पर हमला बोलते हुए कहा कि, ‘2020 के नए भारत में स्वागत है. यह बेहद बुरा है कि अब भाजपा के वैचारिक माता-पिता भी आंदोलन की अनदेखी नहीं कर पा रहे हैं. भागवत को यहीं नहीं रुकना चाहिए. उन्हें यह भी बताना चाहिए कि लोग आंदोलन क्यों कर रहे हैं. निश्चित रूप से यह विरोध 5 ट्रिलियन इकॉनोमी वाला देश हो जाने के कारण तो नहीं हैं. क्यों सही कहा न?’

क्यों सही कहा न? के बाद AIMIM चीफ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया है. यानी ओवैसी ने उनके सामने एक तंजनुमा सवाल छोड़ा है.

दरअसल, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा था कि भौतिक सुख में कई गुणा वृद्धि होने के बाद भी समाज में हर कोई नाखुश है और निरंतर आंदोलन कर रहा है. गुजरात के अहमदाबाद में बोलते हुए भागवत ने कहा कि जो राजनीतिक पार्टी सत्ता में नहीं हैं, वे भी आंदोलन कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता के दोषी को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा

Next Post

कैबिनेट के काम से दिल्ली की जनता खुश: मनीष सिसोदिया

Next Post
कैबिनेट के काम से दिल्ली की जनता खुश: मनीष सिसोदिया

कैबिनेट के काम से दिल्ली की जनता खुश: मनीष सिसोदिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d