BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाई दूज 2020: भाई-बहन के प्‍यार और समर्पण का है प्रतीक

by bnnbharat.com
November 16, 2020
in समाचार
भाई दूज 2020: भाई-बहन के प्‍यार और समर्पण का है प्रतीक
Share on FacebookShare on Twitter

BNN DESK: रक्षाबंधन की तरह भाई दूज भी बहन-भाई के प्रेम को समर्पित पर्व है. हर वर्ष कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी आयु व जीवन में सफलता की कामना करती हैं.

बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर पूजा कर उनकी आरती करती हैं और भोजन-मिठाई खिलाकर नारियल देती हैं. उनकी दीर्घायु की कामना के लिए हाथ जोड़कर यमराज से प्रार्थना करती हैं. भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है.

मान्यता के अनुसार इसी दिन मृत्यु के देवता यम की बहन यमी (सूर्य पुत्री यमुनाजी) ने अपने भाई यमराज को तिलक लगाकर भोजन कराया था तथा भगवान से प्रार्थना की थी कि उनका भाई दीर्घायु हो. इसलिए यह दिन यम द्वितीया के नाम से प्रसिद्ध है.

आज के दिन बहनें शुभ मुहूर्त में अपने भाई के माथे पर तिलक कर यम से उनकी रक्षा का वचन लेती हैं और उनकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. भाई-बहन के परस्पर प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैया दूज दिवाली के बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को मनाया जाता है.

इस दिन बहनें अपनी भाइयों के रोली और अक्षत से तिलक करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं. इसे भाई बहन के प्यार और त्याग के त्योहार के रूप में मनाया जाता है.

भाई दूज का शुभ मुहूर्त – 

तिलक का शुभ मुहूर्त- दोपहर 13.10 से 15.30 तक. लगभग 2 घंटे का समय रहेगा.

मान्यता के मुताबिक, मां यमुना ने भाई यम को इस दिन खाने पर बुलाया था. इसी वजह से इसे यम द्वितिया भी कहा जाता है. जो व्यक्ति इस दिन अपनी बहन के यहां भोजन करता है वह साल भर हर झगड़े से दूर रहता है. साथ ही उसे जीवन में कोई कष्ट नहीं होता है.

इसके लिए बहनें सबसे पहले भाई दूज की कथा सुनें. इसके लिए हाथ में खील बताशे और गोला जरूर रखें. साथ ही हाथ में चावल भी रखें. इसी चावल से रोली लगाकर भाई का तिलक करें. भाई का तिलक करने के बाद मिठाई खिलाएं और बाद में वो खील बताशे भेंट करें. भाई की आरती उतारना भी न भूलें. इससे सुख बढ़ता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खलिहान में आग लगने से सैकड़ों बंडल धान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

Next Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 30,548 नए मामले, 435 की मौत

Next Post
भारत ने बनाया रिकॉर्ड, कोविड टेस्टिंग में निकला सबसे आगे

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 30,548 नए मामले, 435 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d