रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमला करने के प्रमुख आरोपी भैरव सिंह की जमानत याचिका खारिज हो गई है. भैरव सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया है. . चार जनवरी को सीएम के काफिले को रोकने की कोशिश की गई थी. घटना के बाद रांची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 73 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था.

