रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने भानू प्रताप बड़ाईक को पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा एवं समर्पण भावना को देखते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी कला एवं संस्कृति विभाग का चेयरमैन मनोनीत किया है. इसके साथ बड़ाईक को निर्देश दिया है कि झारखंड प्रदेश में कला-संस्कृति के संवर्द्धन एवं विकास के लिए महत्वूपर्ण भूमिका निभाते हुए राज्य के कला एवं संस्कृति प्रेमियों, स्थानीय कलाकारों, को कांग्रेस के मुख्यधारा से जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे.
इस मौके पर नवमनोनीत कला एवं संस्कृति विभाग के चेयरमैन भानू प्रताप बड़ाईक ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेवारी सौंपी है उस पद की गरिमा को बनाये रखेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे जो दायित्व सौंपी है, उसे पूरी लगन एवं निष्ठा पूर्वक निर्वह्न करुंगा. झारख्ांड के स्थानीय कलाकारों विकास हेतु राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कला प्रदर्शन करने की पहल करूंगा. इसके साथ ही अपने शीर्ष कांग्रेस नेताओं के मार्गदर्शन पर झारखंडी कलाकारों की हर आवाज को बुलंद करेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड के कलाकारों के अंदर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. यहां के कलाकार हर दिन नये मुकाम हासिल कर रहे है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी के द्वारा कलाकारों को एक मंच देने का काम किया जाएगा.
भानू प्रताप बड़ाईक को प्रदेश कांग्रेस कला एवं संस्कृति विभाग चेयरमैन बनाये जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, प्रवक्ता शमशेर आलम, डॉ एम तौसीफ, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, ज्योति सिंह मथारू, केदार पासवान, जितेन्द्र त्रिवेदी, उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, फिरोज रिज्वी मुन्ना, इन्द्रभूषण कुमार, दामोदर प्रसाद, सुनिल मिंज, रामानंद केशरी सहित अन्य कांग्रेसजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.
