रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी कला, संस्कृति एवं फिल्म विभाग के नवमनोनीत चेयरमैन भानु प्रताप बड़ाईक ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया है. इस दरम्यान बड़ाईक ने मंत्री को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कला-संस्कृति व फिल्म के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराया तथा कहा कि आप सबों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद सें हमें प्रदेश कांग्रेस कला-संस्कृति व फिल्म विभाग के चेयरमैन की जिम्मेवारी मिली है. इस पद की गरिमा को बनाये रखने के लिए पूरी ईमानदारी से मिली जिम्मेवारी निर्वह्न करने का भरसक कोशिश करूंगा.
राज्य में प्रदेश कांग्रेस का कला संस्कृति विभाग एक अमिट छाप रहेगा. उन्होंने कहा कि राज्य में कला, संस्कृति एवं फिल्म की दुनिया के कलाकारों को पार्टी में जोड़ने के साथ-साथ उनके मुकाम तक पहुंचाने के लिए विभाग हर स्तर पर संघर्षरत रहेगा.
बड़ाईक ने मंत्री से प्रदेश एवं जिला में कमेटी गठन और विस्तार के लिए सहयोग की मांग की है. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आपके प्रति जो भरोसा जताया है, उसपर आपको खरा उतरना है तथा संगठन को जमीन स्तर तक मजबूत करने की दिशा में काम करना है तथा अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी कला, संस्कृति एवं फिल्म में सुनिश्चित करनी है. इस दिशा में जितनी मदद की जरूरत है संगठन के लिए में हर समय तैयार हूं.
बड़ाईक ने कहा कि मेरा हरसंभव प्रयास होगा कि प्रदेश कांग्रेस का कला, संस्कृति एवं फिल्म विभाग राज्य में एक अलग पहचान बनाईगी. साथ हीं साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में छुपे कला को निखारने का कार्य करेगी.
उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक गतिशीलता प्रदान करने के उद्देश्य कला, संस्कृति एवं फिल्म विभाग काम करेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड के छुपे हुए कलाकारों में कांग्रेस पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जायेगा.
बड़ाईक ने कहा कि राज्य में कला एवं संस्कृति असंगठित है, जिसे आपको प्रदेश कांग्रेस कला संस्कृति विभाग में संगठित करना है, जो एक बहुत बड़ा लक्ष्य है. इस लक्ष्य को पूरा करना हमारा परम लक्ष्य रहेगा.

