रांची: गांधी आश्रम धुर्वा के समाजसेवी भानु प्रताप सिंह ने शुक्रवार को एसएसपी अनीश गुप्ता को फेस शील्ड प्रदान की. भानू प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदपीढ़ी में काम कर रहे कोरोना वॉरियर्स की सुरक्षा के लिए फेस शील्ड दिया जा रहा है, ताकि कार्य के दौरान कोरोना वॉरियर्स के चेहरे की कोरोना से सुरक्षा हो सके.
भानू प्रताप सिंह ने एसएसपी से कोरोना संक्रमण कैसे रोका जाये, इस पर चर्चा की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया.

