BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारतीय जन मोर्चा की बैठक, काम करने की रूपरेखा की गई तैयार

by bnnbharat.com
February 20, 2020
in समाचार
भारतीय जन मोर्चा की बैठक, काम करने की रूपरेखा की गई तैयार
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर :  भारतीय जन मोर्चा जमशेदपुर महानगर का एक महत्वपूर्ण बैठक जिला संयोजक रामनरायण शर्म की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में रखी गयी. इसमें पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय उपस्थित थे . विधायक सरयू राय ने मंडल संयोजकों और सह संयोजक के साथ स्थानीय समस्याओं पर चर्चा किया. इसमें मुख्य रूप से बिजली, पानी और पानी की निकासी के मामले हर क्षेत्र में पाये गए.

इन समस्याओं को सुधारने के लिए विधायक सरयू राय ने अधिकारियों से बात की. बैठक को संबोधित करते हुए सरयू राय ने कहा कि भारतीय जन मोर्चा आज जनता की सेवा के लिए बनी है और वह समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा दे सकें इसके लिए संगठन का विस्तार जरूरी है. इसके लिए हर 10 बूथ पर एक संयोजक बनाया जाएगा. उन्होंने मंडल संयोजक को अपनी टीम का विस्तार करने का आदेश देते हुए स्थानीय समस्याओं को समझने के लिए जनता के बीच जाने के लिए कहा.

मोहरदा जलापूर्ति योजना को जल्द पूरा करने के लिए विशेष तैयारी की जा रही है ताकि पेयजल की समस्या से राहत मिले. उन्होंने इसे जनहित में बेहद जरूरी बताया है. शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विधायक सरयू राय ने विशेष ध्यान रखने की बात की ताकि बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सभी तक पहुंचे. उन्होंने आम जनता का सीधा संवाद अपने विधायक से हो इसके लिए भी जोर दिया.

बैठक में महिला मोर्चा और मंडल संयोजक ने अपने टीम का विस्तार और स्थानीय समस्याओं को विधायक सरयू राय जी के समक्ष रखा. बैठक में मुख्य रूप से पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा , महिला मोर्चा जिला संयोजक ब्युटी तिवारी, जिला प्रवक्ता सागर तिवारी, भास्कर मुखी, रतन महतो, विजय नारायण, प्रमोद मिश्रा,आरके दुबे, दुर्गा राव, विनोद राय, मनोज सिंह,चनदेशखर राव, संजीव आचार्य,अमुल्यो कर्माकर, मुन्ना सिंह, प्रभु राम मुंडा, धनजी पांडे के साथ ही जिला और मंडल के संयोजक और सहसंयोजक उपस्थित थे.

कैलाश मानसरोवर के लिए कॉरिडोर बनाएं केन्द्र सरकार : सरयू राय

भारतीय जन मोर्चा के जिला कार्यालय में बैठक में पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर केन्द्र सरकार को ज्ञापन देकर चीन से बात करके एक कोरिडोर का निर्माण करने की बात कही . उन्होंने कहा कि जिस तरीके रामजन्म भूमि का मामला साफ हुआ और पंजाब से गुरूद्वारा के लिए कोरिडोर तैयार हुआ है उसी तरह कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए भी कोरिडोर तैयार किया जाए .

विधायक सरयू राय ने कहा कि भारत के लोगों को कैलाश मानसरोवर जाने के लिए बड़ा परिश्रम करना पड़ता है और बिना अनुमति का कोई वहा जा नहीं सकता है अगर कोरिडोर तैयार हो जाता है तो किसी प्रकार की अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी और बड़े संख्या में आम जनता दर्शन कर पाएंगी. इसके लिए जल्द केन्द्र सरकार से मांग की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हत्या के मामले में बरती लापरवाही, 3 पुलिसकर्मी निलंबित

Next Post

अवैध 5000 सीएफटी बालू और चार वाहन जब्त

Next Post
अवैध 5000 सीएफटी बालू और चार वाहन जब्त

अवैध 5000 सीएफटी बालू और चार वाहन जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d