लखीसराय: भारतीय जनता युवा मोर्चा लखीसराय के नेतृत्व में लद्दाख के गलवन घाटी में चीनी सेना द्वारा संघर्ष में 20 भारतीय जवान के बलिदान होने के कारण एक आक्रोश सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिले के बड़हिया नगर में लोहिया चौक पर किया गया.
जिसमें चीन के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया गया. चीन के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की गई एवं चीनी उत्पादन का बहिष्कार का संकल्प लिया गया.
साथ ही साथ चीन को मुंहतोड़ जवाब देने का भी संकल्प लिया गया. क्षेत्र के युवाओं में चीन के प्रति काफी आक्रोश देखा गया. यह आक्रोश चीन से बदला लेने एवं 20 जवानों का बलिदान नहीं सहेगा हिंदुस्तान.
हिंदी चीनी बाय बाय. चीनी सामानों का बहिष्कार करो. आदि नारे लगाए गए एवं साथ ही युवाओं ने संकल्प व्यक्त किया कि चीन को सबक सिखाने में सरकार के प्रत्येक निर्णय के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हैं.
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार के द्वारा किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष शशांक कुमार एवं प्रखंड अध्यक्ष विशाल कुमार के द्वारा किया गया.
इस सभा में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, जिला महामंत्री विकाश आनंद, उपाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, जिला महामंत्री नरोत्तम कुमार, नगर अध्यक्ष गोपाल जी, प्रवीण कुमार उर्फ झुन्नू , भूटू सिंह, सिप्पी सिंह, धनंजय, अमित आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

