BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

10 दिनों में रविदास मंदिर मुद्दा नहीं सुलझा तो भारत बंद का आह्वान

by bnnbharat.com
August 25, 2019
in समाचार
10 दिनों में रविदास मंदिर मुद्दा नहीं सुलझा तो भारत बंद का आह्वान
Share on FacebookShare on Twitter

भीम आर्मी ने धमकी दी कि रविदास मंदिर का मुद्दा अगर 10 दिनों के अंदर नहीं सुलझा तो देशव्यापी बंद का आह्वान किया जाएगा। संगठन ने कहा कि उसके समर्थक 25 अगस्त को ‘अंतरराष्ट्रीय धिक्कार दिवस’ के रूप में मनाएंगे और अपने नेता चंद्रशेखर आजाद तथा 95 अन्य के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले जलाएंगे। भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया ने कहा, ‘‘अगर 10 दिनों के अंदर गुरु रविदास मंदिर का निर्माण नहीं किया जाता है, तो हम भारत बंद का आह्वान करेंगे।”
उन्होंने कहा कि आजाद उस समय तक जमानत की मांग नहीं करेंगे जब तक उनके साथ गिरफ्तार अन्य लोगों को रिहा नहीं किया जाता। आजाद और 95 अन्य लोगों को दंगा और गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था तथा उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भीम आर्मी ने आजाद और अन्य प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर अपना पक्ष रखने के लिए शुक्रवार को महिला प्रेस क्लब (आईडब्ल्यूपीसी) में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया था लेकिन आईडब्ल्यूपीसी ने इसे रद्द कर दिया। आईडब्ल्यूपीसी ने एक ईमेल में कहा कि हम यहां धार्मिक या राजनीतिक समारोहों या कार्यक्रमों की अनुमति नहीं देते हैं।

एक आईडब्ल्यूपीसी प्रतिनिधि ने कहा, ‘‘हम धार्मिक या राजनीतिक कार्यों की अनुमति नहीं देते हैं। उनकी तरफ से गलतफहमी थी।” भीम आर्मी के प्रतिनिधियों ने क्लब के बाहर पत्रकारों से बात की।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

G7 सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी, ट्रंप से हो सकती है कश्मीर पर चर्चा

Next Post

बीजेपी मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में लड़ेगी विधानसभा चुनाव

Next Post
बीजेपी मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में लड़ेगी विधानसभा चुनाव

बीजेपी मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में लड़ेगी विधानसभा चुनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d