रांची: शुक्रवार को भोजपुरी युवा विकास मंच की ओर से भोजपुरी के महानायक, कवि, गीतकार, नाट्य निर्देशक स्व भिखारी ठाकुर की 49 वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
भिखारी ठाकुर का जन्म18 दिसम्बर 1887 एवं मृत्यु 10 जुलाई 1971 को हुआ था. भोजपुरी के शेक्सपीयर कहे जाने वाले स्व. भिखारी ठाकुर बिहार के सारण जिले कुतुबपुर दियारा गांव में हुआ.
उनकी लिखी बिदेसिया, भाई विरोध, कलयुग प्रेम, ननद भोजाई, राधे श्याम बहार आदि प्रमुख कृतियां थीं. लोक कलाकार भिखारी ठाकुर पर वक्ताओं ने उनकी जीवन पर प्रकाश डाला.
इस अवसर पर भोजपुरी युवा विकास मंच ने कोरोना वायरस संक्रमण देखते हुए सरकार द्वारा दिए गए गाइडलाइन को फॉलो करते हए भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई.
इस मौके पर भोजपरी के लोकप्रिय गायक एवं अभिनेता अजित आनंद मौजूद थे. अजित आनंद भोजपुरी के लोकप्रिय अभिनेता एवं सुप्रशिद्ध गायक के रूप में अपनी एक अलग पहचान स्थापित किए है.
उन्होंने देश एवं विदेशों में भोजपुरी समाज का नाम रौशन किया है. भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर भोजपुरी युवा विकास मंच ने लोकप्रिय गायक सह अभिनेता अजित आनंद को भिखारी ठाकुर सम्मान से सम्मानित किया.
भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष अशुतोष द्विवेदी, संग्रक्षक राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से अजीत आनंद को सम्मानित किया.

