BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भोजपुरी अभिनेता की भांजी की दहेज हत्या, बुलेट मांग रहे थे आरोपी

by bnnbharat.com
February 2, 2021
in समाचार
बिहार में खूनी खेल शुरू, शिवहर के बाद गया में जाप प्रत्याशी पर हमला
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार के गोपालगंज में दहेज को लेकर हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक महिला को जलाकर मार डाला गया. पीड़िता जानेमाने भोजपुरी फिल्म अभिनेता नागेंद्र उजाला की भांजी थी. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. साथ ही पीड़िता के सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

शिकायत के अनुसार पहले ससुराल वालों ने उसकी जला कर हत्या कर दी और फिर साक्ष्य मिटाने के लिए शव का अंतिम संस्कार भी करा दिया. घटना के बाद मृत महिला की मां के बयान पर पति, सास व ससुर सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

गौरतलब है कि नागेंद्र उजाला ने ही अपनी भांजी जूही कुशवाहा की शादी 27 नवंबर, 2020 को भानपुर बनकटा गांव के कोमल अभिषेक कुशवाहा के साथ की थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. आरोपों के अनुसार उससे दो लाख रुपए कैश और बुलेट मांगी जा रही थी.

इस घटना के बाद पूरे इलाके में काफी सनसनी मची हुई है. लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं और साथ ही जलाकर हत्या के साथ अंतिम संस्कार कर देने को लेकर अचंभित भी हैं. लोगों का कहना है कि आज के समय में भी दहेज के लोभी बैठे हुए हैं और वे जान भी ले रहे हैं जबकि दुनिया काफी आगे बढ़ रही है.

इससे पहले बक्सर से ऐसी ही सूचना आई थी. यहां पर एक नवविवाहिता को पीट-पीट कर मार डाला गया था. उसके कमरे से ही उसका शव बरामद किया गया था. उसके चेहरे और शरीर पर चोट के कई निशान थे. आश्चर्य की बात है कि शादी के दो माह में ही इस घटना को अंजाम दिया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारतवंशी भव्या लाल बनी NASA की कार्यकारी चीफ

Next Post

CISF जवान पर तलवार से हमला करने वाला प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Next Post
भाजपा का आरोप- जिनको अन्नदाता बुला रहे थे, वह चरमपंथी निकले

CISF जवान पर तलवार से हमला करने वाला प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d