BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भोजपुरी फिल्म एक योगी का रिव्यु : औसत है फिल्म पर देखने लायक

by bnnbharat.com
September 15, 2019
in Uncategorized
भोजपुरी फिल्म एक योगी का रिव्यु : औसत है फिल्म पर देखने लायक

Bhojpuri film Ek Yogi review: average is worth watching on film

Share on FacebookShare on Twitter

भोजपुरी फिल्म एक योगी गांधीवादी विचारधारा पर आधारित एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, जो झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज की गई. फिल्मअब तक की बनी भोजपुरी फिल्म से बेहद ही अलग है. थोड़ी बहुत कमियों के बावजूद झारखंड में एक बेहतरीन फिल्म तैयार की गई.जो रिलीज के साथ झारखंड के दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रही.

आईये जानतें हैं क्या कुछ हैं फिल्म की कहानी में ?

फिल्म की कहानी बहुत ही बढ़िया हैं, पर फिल्म की प्रस्तुति में थोड़ी बहुत कमी रही और मुख्य नायक नायिकाओं को छोड़ कर अन्य के अभिनय में भी कमियां दिखी. लेकिन,कहानी को थोड़ा और बेहतर किया जा सकता था.तपिश जो एक योगी है और अपने गुरु तपसी सरकार से शिक्षा लेकर वापस गांव क्षेत्र में बुनियादी शिक्षा की शुरुआत करने आते है. गांव में प्रधान के सहयोग से आश्रम की शुरुआत करते हैं. जो प्रमुख यानी कि फिल्म के खलनायक को नागवार गुजरती है. प्रमुख और उसका बेटा योगी को रोकने के कई प्रयास करता है,पर वह असफल रहता है. योगी को प्रधान की बड़ी बेटी यानी कि कशिश खंडेलवाल से प्यार हो जाता है. साथ ही फ़िल्म में कशिश की बहन रूबी राज भी सुबोध यानी कि योगी से प्यार करने लगती है. इस तरह से फिल्म की कहानी में एक्शन रोमांस कॉमेडी दर्शकों को देखने को मिलती है, पर कहानी इससे भी बढ़िया की जा सकती थी. औसतन फिल्म की कहानी अच्छी है.

“कलाकारों का अभिनय”

एक योगी अभिनेता सुबोध महतो की डेब्यू भोजपुरी फिल्म है. लेकिन,उन्होंने अपना 100 फीसदी दिया है. कुछ दृश्य को छोड़ दिया जाये तो बाकी पूरी फिल्म में सुबोध का अभिनय बेहद ही दमदार है. फिल्म की मुख्य नायिका कशिश खंडेलवाल ने भी अच्छे से अच्छा अभिनय किया है. बाकी कलाकारों का अभिनय भी उम्दा है, पर कुछ सपोर्टिंग और जूनियर कलाकारों का अभिनय कमजोर है.

गीत संगीत और बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत ही बढ़िया

फिल्म के गीत संगीत की बात की जाए तो कोई कमी नहीं है. भोजपुरी जगत के लोकप्रिय गायकों में से इंदु सोनाली,आलोक कुमार आदि ने अपनी मधुर आवाज दी है. गीत के बोल और लेखनी भी काफी बेहतर है. पूरी फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक की चर्चा की जाए तो बहुत ही बढ़िया है, यानी कि म्यूजिक और साउंड गुणवत्ता बहुत ही बढ़िया है.

निर्देशन और टेक्निकल अच्छी रही पर कमी रह गयी

फिल्म का निर्देशन अमर दुबे ने किया है. जिन्होंने इससे पहले काफी अच्छा अनुभव हासिल किया है. निर्देशन में अमर ने अपना 100 फीसदी दिया है, पर और भी बेहतर किया जा सकता था. मतलब जो अनुभव अमर और सुबोध का रहा है वह इस फिल्म में पूरी तरह से नहीं उतर पाया. टेक्निकल कमी भी थोड़ी बहुत साफ झलकती है, पर झारखंड में और भोजपुरी इंडस्ट्री में जो फिल्मअब तक बनी है. उसकी तुलना में बेहतर है.

बहरहाल फिल्म जिन संसाधनों और परिस्तिथियों में बनी और रिलिज हुई. यह सराहनीय और प्रशंसा के योग्य है. फ़िल्म बहुत ही बढ़िया और उम्दा है. फिल्म आराम से एक बार देखी जा सकती है. इस तरह बनाई गई पारिवारिक मनोरंजक भोजपुरी फिल्म देखने लायक है.

फिल्म का रिव्यु

फिल्म :- एक योगी
बैनर :- पार्वती प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड एवं महतो क्रिएशन
समय :- 2 घण्टे
कलाकार :- सुबोध महतो,कशिश खंडेलवाल,रूबी राज,नंदलाल सिंह,अशोक श्रीवास्तव,बॉबी शर्मा,बबिता                        श्रीवास्तव,धनंजय डीके
लेखक :- नंदलाल सिंह
निर्देशक :- अमर दुबे
संगीत :- अली फैज़ल
रेटिंग :- 3 स्टार

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रधानमंत्री की पत्नी यशोदा बेन दो दिनों की यात्रा पर पहुंची धनबाद

Next Post

मुजफ्फराबाद में लगे इमरान खान वापस जाओ के नारे

Next Post
मुजफ्फराबाद में लगे इमरान खान वापस जाओ के नारे

मुजफ्फराबाद में लगे इमरान खान वापस जाओ के नारे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d