BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भोपाल हाई अलर्ट पर, 2 महीने के लिए धारा 144 लागू

by bnnbharat.com
November 3, 2019
in समाचार
भोपाल हाई अलर्ट पर, 2 महीने के लिए धारा 144 लागू
Share on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अब हाई अलर्ट पर है. भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने संवेदनशील जिला होने की वजह से और आने वाली परिस्थितियों के मद्देनजर आज से ही धारा 144 के अंतर्गत आदेश जारी कर दिए हैं. कलेक्टर के आदेश के अनुसार अगले 2 महीने तक भोपाल जिले में धारा 144 लागू रहेंगी. इस आदेश के बाद अब राजधानी में कहीं भी प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

दरअसल आने वाले दिनों में रामजन्मभूमि मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने की उम्मीद है, जिसके मद्देनजर पुलिस-प्रशासन और कानून व्यवस्था पूरी तरीके से मुस्तैद है. इसी वजह से पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश भर में पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है. आदेश के मुताबिक थाने में सूचना दिए बिना कोई भी शख्स अपने मकान में किरायेदार, पेइंग गेस्ट को नहीं रख सकेगा. साथ ही होटल लॉज धर्मशाला और ऐसे ही किसी स्थानों पर रुकने वालों के पहचान पत्र और जानकारी इनके मालिकों को रजिस्टर में दर्ज कर थाने में सूचना देना अनिवार्य होगा.

कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने धारा 144 के अंतर्गत आदेश जारी कर सभी सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक, सामाजिक और परंपरागत आयोजन के अतिरिक्त अन्य सभी आयोजनों पर बिना अनुमति आयोजन किए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी चाकू,डंडा, धारदार हथियार और अन्य घातक हथियार जैसी वस्तुएं अपने साथ नहीं रखेगा. किसी भी होटल लॉज, सार्वजनिक धर्मशाला और ऐसे ही स्थानों पर रुकने वाले संदिग्धों की जानकारी देने की जिम्मेदारी प्रबंधक और मालिक की होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छठ के अवसर पर सिमडेगा, रामगढ़ और अन्य जिलों में लगा मतदाता जागरुकता शिविर

Next Post

छठ पूजा के दौरान मंदिर की दीवार गिरने से 3 की मौत

Next Post
छठ पूजा के दौरान मंदिर की दीवार गिरने से 3 की मौत

छठ पूजा के दौरान मंदिर की दीवार गिरने से 3 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d