BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

श्रेयस तलपड़े की फिल्म का BHU छात्रों ने किया विरोध

by bnnbharat.com
September 10, 2020
in समाचार
श्रेयस तलपड़े की फिल्म का BHU छात्रों ने किया विरोध
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े की आने वाली फिल्म लव यू शंकर मुसीबतों में फंस सकती है, जिसकी शुरूआत धर्म नगरी वाराणसी से हो गई है. यहां पिछले एक हफ्ते से श्रेयस की फिल्म की शूटिंग चल रही है.

फिल्म के लीड रोल में श्रेयस हैं. लेकिन गुरूवार को इस फिल्म की शूटिंग रोक दी गई. बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों और बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्रों ने फिल्म का विरोध करना शुरू कर दिया था जिसके कारण पुलिस को फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी.

धार्मिक गाने पर अश्लील डांस

आरोप है कि फिल्म में एक धार्मिक गाने पर अश्लील डांस किया जा रहा था, जिसके कारण छात्रों और स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि बनारस के अस्सी घाट पर फिल्म की शूटिंग चल रही थी. फिल्म का एक गाना शूट हो रहा था जिसमें एक धार्मिक गाने पर डांस किया जा रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. इसके बाद बीएचयू के छात्र भी मौके पर आ कर हंगामा करने लगे. जल्दबाज़ी में पुलिस को बीच में आकर शूटिंग रोकनी पड़ी.

छात्रों ने लगाए आरोप

विरोध कर रहे छात्रों ने बताया कि फिल्म में ओम जय जगदीश हरे पर शूट किया जा रहा था लेकिन इसमें लड़कियां छोटे-छोटे कपड़े पहन कर डांस कर रही थीं, ये संस्कृति का अपमान है इसलिए हमने इसका विरोध किया.

सपा कार्यकर्ताओं ने किया समर्थन

इस मामले में समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने भी इस विरोध का समर्थन किया. कार्यकर्ताओं का कहना है कि बनारस धर्म, संस्कृति और परंपरा की नगरी है और यहां इस तरह की कोई भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अब ये फिल्म निर्मातों को देखना है कि यहां तो इस गाने को फिल्म से हटाए या अपनी लोकेशन बदलें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एस आर एस यादव एवं जमुना प्रसाद बोस को दी गई श्रद्धांजलि

Next Post

मनरेगाकर्मियों की हड़ताल समाप्त, तीन बिंदुओ पर बनी सहमति

Next Post
मनरेगाकर्मियों की हड़ताल समाप्त, तीन बिंदुओ पर बनी सहमति

मनरेगाकर्मियों की हड़ताल समाप्त, तीन बिंदुओ पर बनी सहमति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d