रांची: वुशु फेडरेशन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा का रांची में हुआ भव्य स्वागत रांची वुशु फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा और सचिव जितेंद्र सिंह बाजवा का रांची की धरती में रविवार को सुबह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया उन्हें एक सौ एक केजी का माला पहनाकर स्वागत किया गया वुशु खिलाड़ियों ने तालियों और बुके से उनका भव्य स्वागत किया गया. ढोल नगाड़ों की गूंज से पूरा एयरपोर्ट गूंज उठा .एयरपोर्ट में स्वागत में वुशु फेडरेशन के मनीष कक्कड़ शंभू सेठ उदय साहू शिवेंद्र दुबे चंचल भट्टाचार्य अमरेंद्र द्विवेदी आसिफ सहित झारखंड और अन्य राज्यों के सचिव और अध्यक्ष ने स्वागत किया उन्हें खुले जीप से एयरपोर्ट से बाहर लाया गया उसके बाद उन्हें जेएससीए स्टेडियम में ले जाया गया वहां भी उनका स्वागत किया गया.

