सिमडेगा:- कुरडेग निवासी सह कांग्रेसी नेता बिष्णु ड्राइवर का निधन गुरुवार को हो गया. उनके निधन पर कांग्रेसी नेताओं सहित अन्य लोगों ने शोक ब्यक्त किया है. इधर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने भी उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना ब्यक्त किया है. उन्होंने बिसुन जी के निधन को पार्टी के अपूर्णीय क्षति बताया है. कहा कि कुरडेग में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में बिष्णु जी का अहम योगदान रहा है. वे हमेशा सबसे पहले पार्टी के नीति सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया है. उनके द्वारा पार्टी के लिए किया गया कार्य हमेशा याद रहेगा. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत कांग्रेसी नेता के परिजनों को दुःख सहने की शक्ति देने प्रदान करने की प्राथना करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में वे परिजनों के साथ है.

