बिहार: लद्दाख के गालवान घाटी में भारतीय सैनिकों की चीनी सैनिकों के साथ मंगलवार रात को झड़प हुई. चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए हैं. सेना ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है.
इस झड़प में भारतीय सेना के कर्नल संतोष बाबू शहीद हो गए हैं. राजद के पटना महानगर के पूर्व महासचिव भूषण माली, कुंदन माली अनुराग अवस्थी ओम कसेरा ने चित्र पर माला अर्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी और इस घटना पर अपना बयान दिया.
भूषण माली ने ‘कर्नल संतोष बाबू के प्रति हार्दिक संवेदनाएं जिन्होंने गालवान घाटी पर कार्रवाई में सर्वोच्च बलिदान दिया. इस समय जब दुनिया महामारी से जूझ रही है, यह आखिरी चीज ही रह गई थी, जिसकी हमें जरूरत थी. मुझे उम्मीद है कि चीनी सुधर जाएं.’

