BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भुवनेश्वर कुमार की हालत गंभीर

by bnnbharat.com
December 30, 2019
in Uncategorized
भुवनेश्वर कुमार की हालत गंभीर

भुवनेश्वर कुमार की हालत गंभीर

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः स्पोर्ट्स हर्निया से हैं पीड़ित भुवनेश्वर कुमार की  हालत गंभीर हो गई है. खुद उन्हें अभी नहीं पता कि वह कब प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे क्योंकि अब तक यह तय नहीं किया जा सकता है कि उनकी  के उपचार के लिए सर्जरी की जरूरत है या नहीं.

भारत के लिए 21 टेस्ट, 114 वनडे और 43 टी20 खेल चुके मेरठ के भुवनेश्वर ने कहा कि उन्हें डॉक्टर से मुलाकात का इंतजार है, जिसके बाद सर्जरी की जरूरत का स्पष्ट तौर पर पता चल पाएगा.

भुवनेश्वर ने कहा, सर्जरी को लेकर अभी कुछ भी तय नहीं है लेकिन स्पोर्ट्स हर्निया के मामले में आम तौर पर सर्जरी ही की जाती है.

लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर से मिलना होगा. मुझे नहीं पता कि इसके बाद क्या होगा लेकिन हम जितना जल्दी संभव को इसका उपचार कराने का प्रयास कर रहे हैं.

यह अनुभवी तेज गेंदबाज कथित तौर पर अपने रिहैबिलिटेशन में खामी के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहता.

वह हालांकि हैरान है कि उनके हर्निया का पता पहले क्यों नहीं चला. भुवनेश्वर ने एक साक्षात्कार में कहा, विश्व टी20 में अब भी 9 महीने का समय है.

मैं इस बारे में नहीं सोच रहा. सबसे पहले मुझे फिट होना है और मुझे नहीं पता कि मैं कब फिट हो पाऊंगा. एनसीए की भूमिका पर 29 साल के इस तेज गेंदबाज ने कहा, यह बीसीसीआई पर निर्भर करता है कि वे इसे कैसे लेते हैं. उन्हें एनसीए से बात करनी चाहिए.

उन्होंने कहा, एनसीए ने निश्चित तौर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया होगा लेकिन मुझे नहीं पता कि क्या गलत हुआ और वे इसका पता क्यों नहीं लगा पाए.

फिर भी इस बारे में टिप्पणी करने के लिए मैं सही व्यक्ति नहीं हूं क्योंकि शायद मैं कुछ और कहूं और बीसीसीआई किसी और निष्कर्ष पर पहुंचे. उन्होंने कहा, जब तक मैं डॉक्टर से सलाह नहीं ले लेता तब तक नहीं बता सकता कि कब वापसी करूंगा क्योंकि यह उपचार पर निर्भर करेगा.

वेस्टइंडीज दौरे के बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर हुए भुवनेश्वर ने इसी टीम के खिलाफ इस महीने टी20 श्रृंखला में वापसी की थी लेकिन एक बार फिर चोटिल हो गए.

भुवनेश्वर से पूछा गया कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिए क्या उनके और एक अन्य चोटिल तेज गेंदबाज दीपक चाहर (स्ट्रेस फ्रेक्चर) के बीच सीधी टक्कर है तो उन्होंने कहा, जब मैं फिट हो जाऊंगा तो यह प्रदर्शन पर निर्भर करेगा.

इसलिए मैं इस बारे में नहीं सोच रहा कि कौन मौजूद है. चयन मेरे हाथ में नहीं है और ना ही यह मेरा काम है. मेरा काम प्रदर्शन करना है और मैं ऐसा करूंगा.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने डांस बार में मारा छापा, 7 गिरफ्तार

Next Post

CAA के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर खोला मोर्चा, ट्यूटर पर कर रहा पहले नंबर पर ट्रेंड

Next Post
CAA के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर खोला मोर्चा, ट्यूटर पर कर रहा पहले नंबर पर ट्रेंड

CAA के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर खोला मोर्चा, ट्यूटर पर कर रहा पहले नंबर पर ट्रेंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d