BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पांचवें चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी, पोड़ैयाहाट गोड्डा और महागामा में 20 दिसंबर को मतदान

by bnnbharat.com
November 26, 2019
in Uncategorized
पांचवें चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी, पोड़ैयाहाट गोड्डा और महागामा में 20 दिसंबर को मतदान

पांचवें चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महागामा में 20 दिसंबर को मतदान

Share on FacebookShare on Twitter

जितनारायण शर्मा,

गोड्डा: आसन्न विधानसभा चुनाव के अंतर्गत 16-पोड़ैयाहाट, 17-गोड्डा एवं 18- महागामा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त किरण पासी ने समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया.

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त किरण पासी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार दिनांक 26.11.2019 से नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कोई भी इच्छुक उम्मीदवार आज से दिनांक 03.12.2019 तक नाम निर्देशन का फॉर्म खरीद कर उसे सही फॉर्मेट में भरकर निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष जमा कर सकता है.

नाम निर्देशन के फार्मो की संवीक्षा की तिथि 04.12.2019 को तय है. वहीं नाम वापसी 6 दिसंबर 2019 को कर सकेंगे.

16- पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र का निर्वाची पदाधिकारी लखीराम बास्के हैं, सहायक निर्वाची पदाधिकारी  प्रदीप कुमार शुक्ला हैं. 17-गोड्डा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर है, सहायक निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार चोपड़ा है. वहीं 18-महागामा विधानसभा क्षेत्र का निर्वाची पदाधिकारी हरिवंश पंडित हैं, सहायक निर्वाची पदाधिकारी धीरज प्रकाश हैं.

तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 839780 मतदाता निबंधित है

16-पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाता 140031 तथा 130695 महिलाओं सहित कुल 270726 निबंधित मतदाता है. 17-गोड्डा विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाता 148153 तथा 131891 महिलाओं सहित कुल 280044 निबंधित मतदाता है. वहीं 18- महागामा विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाता 152482 तथा 136528 महिलाओं सहित कुल 289010 निबंधित मतदाता है.

तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पुरुष-महिला को मिलाकर निबंधित मतदाता 839780 हैं. 17-गोड्डा विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांग तथा 80 वर्ष के ऊपर के वयोवृद्ध वरिष्ठ नागरिकों को इस बार घर बैठे ही पोस्टल बैलट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा दी जा रही है.

तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदान केंद्र 1178 है

16-पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र 373 हैं. 17-गोड्डा विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र 397 हैं. 18-महागामा विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र 408 हैं. तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदान केंद्र 1178 है. 16-पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र में मतदान का समय प्रातः 7:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक है. 17-गोड्डा विधानसभा क्षेत्र में मतदान का समय प्रातः 7:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक है. 18-महागामा विधानसभा क्षेत्र में मतदान का समय प्रातः 7:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक है.

प्रेसवार्ता के दौरान उप विकास आयुक्त सुनील कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विवेक सुमन सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आदित्यपुर के अंबेडकर चौक पर संविधान दिवस का आयोजन

Next Post

BNN BREAKING : भाजपा को बड़ा झटका, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर भाजपा को कर सकते हैं बाय बाय

Next Post
BNN BREAKING : भाजपा को बड़ा झटका, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर भाजपा को कर सकते हैं बाय बाय

BNN BREAKING : भाजपा को बड़ा झटका, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर भाजपा को कर सकते हैं बाय बाय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d