BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चीन को देश बेच रहा है बाइडेन परिवार: ट्रंप

by bnnbharat.com
September 11, 2020
in समाचार
लॉकडाउन हटाने के लिए बना ‘थ्री स्टेप’ प्लान
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश के राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन पर चीन के मामले में ”कमजोर” रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका परिवार सीधे चीनी सेना को देश ”बेच रहा” है.

ट्रम्प ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ”बाइडेन चीन को लेकर कमजोर हैं. इस बात का कल खुलासा हुआ कि एक ऐसी कंपनी ने एक बड़े चीनी सैन्य रक्षा ठेकेदार को मिशिगन की एक ऑटो पार्ट्स निर्माता कंपनी की बिक्री संभव बनाई, जिसका आंशिक मालिकाना हक जो बाइडेन के बेटे हंटर के पास है.”

हंटर बाइडेन के पास शंघाई की निजी इक्विटी कंपनी बोहाई हार्वेस्ट आरएसटी की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

राष्ट्रपति ने संवाददाताओं पर आरोप लगाया कि वे मिशिगन संबंधी वित्तीय लेन देन के बारे में रिपोर्टिंग नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ”आप इसके बारे में नहीं लिखना चाहते, क्या आप लिखना चाहते हैं? बाइडेन ने अपने पूरे करियर में चीन को मिशिगन की नौकरियां बेचीं.”

ट्रम्प ने कहा, ”अब बाइडेन परिवार सीधे चीनी सेना को हमारा देश बेच रहा है. उसके पास नौकरी नहीं थी. अब अचानक वह मिशिगन की कंपनियां चीन को बेच रहे हैं.” ट्रम्प ने आरोप लगाया कि चीनी सेना को अमेरिकी विनिर्माण की नौकरियां मिलीं और बाइडेन परिवार को इसके एवज में धन मिला. ट्रम्प ने कहा, ”यदि जो बाइडेन कभी चुनाव जीतते हैं, तो चीन अमेरिका का मालिक होगा, वे अमेरिका के मालिक होंगे.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रामविलास पासवान का भावुक ट्वीट, कहा-बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा चिराग

Next Post

7 माह से कर रहे इंतजार, नहीं आ रही कोई अच्छी सूचना

Next Post
7 माह से कर रहे इंतजार, नहीं आ रही कोई अच्छी सूचना

7 माह से कर रहे इंतजार, नहीं आ रही कोई अच्छी सूचना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d