BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ग्लोबल वार्मिंग पर चर्चा को बाइडेन ने PM मोदी को किया आमंत्रित

by bnnbharat.com
March 27, 2021
in समाचार
ग्लोबल वार्मिंग पर चर्चा को बाइडेन ने PM मोदी को किया आमंत्रित

New Delhi, Sep 08 (ANI): Prime Minister, Narendra Modi addressing at the inauguration of the Patrika Gate in Jaipur, through video conferencing in New Delhi on Tuesday. (ANI Photo)

Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका : ग्लोबल वार्मिंग को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है. मौसम का लगातार बदलता मिजाज चेतावनी दे रहा है कि यदि जल्दी इस विषय पर ध्यान नहीं दिया गया, तो हालात बद से बदतर हो जाएंगे. हालांकि, एक अच्छी बात ये है कि अब तमाम देश इस समस्या को गंभीरता से लेने लगे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा वैश्विक जलवायु चर्चा का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता भेजा गया है.

बाइडेन प्रशासन अपनी पहली वैश्विक जलवायु चर्चा के लिए पूरी तरह से तैयार है. आयोजन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी सहित 40 वैश्विक नेताओं को आमंत्रित किया गया है. बताया जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी आयोजन का हिस्सा होंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि समिट 22 और 23 अप्रैल को आयोजित की जाएगी.

वहीं दूसरी ओर अमेरिका ने नोटिफाई किया है कि भारत को अफ्रीकी स्वाइन फीवर से प्रभावित देशों की लिस्टई में शामिल किया गया है. इसके साथ ही अब देश से पोर्क और पोर्क उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लग गया है. जारी संघीय अधिसूचना में अमेरिका के कृषि पशु और वनस्पति स्वास्थ्य निरीक्षण सेवा विभाग ने कहा कि भारत को उन क्षेत्रों की सूची में शामिल किया गया है, जिसे हम अफ्रीकी स्वाइन फीवर से प्रभावित मानते हैं. एएसएफ जंगली और घरेलू सुअर में होने वाला एक अत्यधिक संक्रामक रोग है. यह सुअरों में तेजी से फैल सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सचिन तेंदुलकर कोरोना पॉजिटिव, घर पर क्वारनटीन

Next Post

घोषणा के बाद भी UP के 13 गांवों में नहीं होंगे पंचायत चुनाव

Next Post
घोषणा के बाद भी UP के 13 गांवों में नहीं होंगे पंचायत चुनाव

घोषणा के बाद भी UP के 13 गांवों में नहीं होंगे पंचायत चुनाव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d