BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुंदरपहाड़ी प्रखंड मे संचालित PMY को पूर्ण करने का BDO ने दिया निर्देश

by bnnbharat.com
January 31, 2020
in समाचार
सुंदरपहाड़ी प्रखंड मे संचालित PMY को पूर्ण करने का BDO ने दिया निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

विकास कुमार राम,
गोड्डा:  प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित आवासों को पूर्ण कराने हेतु बीडीओ सुंदर पहाड़ी सौरभ कुमार सुमन द्वारा प्रखंड के कुशमाहा पंचायत के सभी 23 डिले हाउस के लाभुको का स्थल निरीक्षण किया.  निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि ग्राम दोरियों के बामरा पहाड़िया, कदरा पहाड़िया, कमला पहाड़िया, कुशे पहाड़िया, रमना पहाड़िया द्वारा आवास निर्माण में कोई रुचि नहीं ली जा रही है. उक्त लाभुकों को कई बार प्रखंड द्वारा नोटिस भी दिया गया बावजूद इनके द्वारा आवास के निर्माण कार्य को पूर्ण नहीं कराया गया है.

अतः बीडीओ द्वारा उक्त लाभुको पर प्राथमिकी दर्ज करने हेतु पंचायत सचिव को आदेश निर्गत किया गया. साथ ही ग्राम बरियारपुर, दलकुंडी, दोरियों, खेपाडीह, कुशमाहा, पहाड़पुर एवं परकानी के लाभुकों को जल्द आवास पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया. निरीक्षण के दौरान बीडीओ द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पहाड़पुर, बरियारपुर, कुशमाहा एवं परकानी का भी औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में पाया गया परकानी को छोड़कर अन्य सभी आंगनवाड़ी केंद्र खुला हुआ था किंतु बच्चे उपस्थित नहीं थे. इस पर संबंधित पर्यवेक्षिका एवं सेविका सहायिका तथा पोषण सखी को स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया.

साथ ही परकानी आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया तथा वहां की सेविका के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई रजिस्टर अवलोकन हेतु उपस्थापित नहीं किया गया तथा बहाना बनाकर वहां से भाग गई, जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सेविका के विरुद्ध सरकारी राशि का दुरुपयोग एवं सरकारी योजनाओं में अनियमितता बरतने पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश संबंधित प्रवेशिका को दिया गया. ज्ञात हो कि कल बीडीओ द्वारा ग्राम पंचायत सुसनी का भी निरीक्षण किया गया था.

जिसमें वहां के कुल 21 प्रधानमंत्री आवास लाभुकों के आवासों का निरीक्षण किया गया था एवं संबंधित आवासों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने हेतु सभी लाभुकों को निदेश दिया गया था. मौके पर प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक राजाराम पासवान, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पीएमएवाई जी अमरेश कुमार सिन्हा, पंचायत सचिव मोहर सोरेन, कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हिजबुल मुजाहिद्दीन से सैलरी लेता था DSP दविंदर सिंह

Next Post

चीन में फंसे 700 भारतीयों को किया जायेगा एयर लिफ्ट

Next Post
चीन में फंसे 700 भारतीयों को किया जायेगा एयर लिफ्ट

चीन में फंसे 700 भारतीयों को किया जायेगा एयर लिफ्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d