BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक मार्च से शुरू होंगी स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए बोलियां

by bnnbharat.com
February 26, 2021
in समाचार
चीन में 50 शहरों में 5जी सेवाएं शुरू

5G services started in 50 cities in China

Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्लीः
स्पेक्ट्रम नीलामी के छठे दौर में 3.92 लाख करोड़ रुपये की रेडियो तरंगों के लिए बोलियां लगाने की प्रक्रिया एक मार्च 2021 से शुरू होंगी. दूरसंचार विभाग इसके लिए टेलीकॉम कंपनियों द्वारा जमा कराई अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (ईएमडी) का खुलासा कर चुका है. इससे साफ हो गया है कि दूरसंचार कंपनियां इस बार स्पेक्ट्रम के लिए बहुत ऊंची बोली नहीं लगाएंगी. ऐसे में आम उपभोक्ता उम्मीद कर सकते हैं कि फिलहाल टेलीकॉम सेवाओं के लिए ज्यादा पैसे नहीं चुकाने होंगे.

स्पेक्ट्रम के लिए ऊंची कीमत देने के मूड में नहीं कंपनियां
दरअसल साल 2014 और 2015 में टेलीकॉम कंपनियों की माली हालत काफी अच्छी थी, जिसकी वजह से उनके बीच स्पेक्ट्रम के लिए मुकाबला कड़ा था. तब वोडाफोन, आइडिया और एयरटेल ने ऊंची बोली लगाई थी. लेकिन ऐसा नहीं है. ऐसे में ज्यादातर स्पेक्ट्रम बेस प्राइस पर ही बिकने की उम्मीद है.

कंपनियां 5जी सेवा के ट्रायल में कर सकेंगी स्पेक्ट्रम का उपयोग
दूरसंचार विभाग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया था कि इस स्पेक्ट्रम नीलामी की लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी. यह नीलामी चार साल बाद होने जा रही है और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा आधार मूल्य की गणना व सुझाव दिए जाने के दो साल बाद यह नीलामी होगी. नीलामी को 5जी का शुरुआती कदम भी माना जा रहा है. इस नीलामी में मिले दो स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल कंपनियां 5जी सेवा के ट्रायल में कर सकेंगी.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 17 दिसंबर 2020 को सात आवृति के बैंड में 3.92 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2,251.25 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी को मंजूरी दे दी थी. इस दौर में 700 मेगाहर्ट्ज, 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 2300 मेगाहर्ट्ज और 2500 मेगाहर्ट्ज में ट्राई द्वारा सुझाए गए आधार मूल्य पर नीलामी को मंजूरी दी गई. सरकार ने हालांकि, 3300-3600 मेगाहर्ट्ज बैंड को इस बार की नीलामी से बाहर रखा है. उद्योग जगत इस फ्रीक्वेंसी यानी आवृति को 5जी सेवाओं के लिए उपयुक्त बताता रहा है. यह बैंड भी ट्राई के सुझावों में शामिल थे.

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा था कि, उसे नहीं लगता कि 700 मेगाहर्ट्ज श्रेणी में कोई उल्लेखनीय बोली प्राप्त होने वाली है. एजेंसी का अनुमान है कि बोलियां 55 हजार से 60 हजार करोड़ रुपये के बीच में रहेंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने बर्लिन स्कूल प्रबंधन से ली जानकारी

Next Post

भारी मात्रा में जिलेटिन की छड़ें और डिटोनेटर बरामद

Next Post
Large amount of explosives recovered, pickup van seized

भारी मात्रा में जिलेटिन की छड़ें और डिटोनेटर बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d