आगरा:- साल का आखिरी दिन भी जाते-जाते आगरा के कुछ परिवारों को दर्द दे गया. जिले में गुरुवार शाम हुए एक बड़े हादसे में तीन परिवारों के घर के चिराग बुझ गये. सिकंदरा की रुनकता पुलिस चौकी के पीछे नगरा बस्ती में गुरुवार को तालाब में मिट्टी ढह गई. मिट्टी धंसने के कारण वहां खेल रहे 8 बच्चे उसमें दब गए, जिसमें तीन की मौत हो गई.
बच्चों के मिट्टी में दबने की खबर मिलने के बाद वहां चीख-पुकार मच गई. करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद बच्चों को बाहर निकाला गया और उन्हें एसएन इमरजेंसी और सिकंदरा हाईवे स्थित अस्पताल में भर्ती कराया.

