रांची: आपको भले यकीन न हो कि 14 साल की उम्र का कोई बच्चा सीईओ यानी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बन सकता है. वो भी गूगल जैसी कंपनी का. आपको सुनकर आश्चर्य लग रहा हो लेकिन यह सच है. यह कारनामा झारखंड के जमशेदपुर जिले में रहने वाले रोहित सिन्हा ने कर दिखाया है. गूगल ने रोहित सिन्हा को न सिर्फ सीईओ बनाया है बल्कि उसे यंगेस्ट प्रोफेशनल का खिताब भी दिया है.
10वीं में पढ़ता है रोहित सिन्हा
महज 14 साल की उम्र में बच्चे खेल-कूद में मशगूल रहते हैं लेकिन, रोहित ने अपने नाम यह उपलब्धि हासिल की है. रोहित सिन्हा अब गूगल के लिए काम करते हैं. गूगल को रोहित तकनीकी सहायता देते हैं. इस बारे में रोहित ने बताया कि गूगल को यूजर फ्रैंडली कैसे बनाया जाए. लोगों को मांगी गयी जानकारी किस तरह से आसानी से उनतक पहुंचाया जाये उस बारे में रोहित बताते हैं. रोहित दसवीं कक्षा का छात्र है.
रोहित ने बनाई खुद की आईटी कंपनी
रोहित सिन्हा का टैलेंट देख गूगल अब इनकी सहायता लेता है. बता दें कि रोहित ने दो साल पहले 2018 में खुद की एक आईटी कंपनी बनाई थी. इसी साल 16 दिसंबर को रोहित सिन्हा टेक मास्टरिंग नाम की इस कंपनी के सीईओ बन गए और अब गूगल भी इस कंपनी से कई प्रोजेक्ट पर काम ले रहा है.

बेटे की उपलब्धि से खुश हूं: संतोष सिन्हा
रोहित सिन्हा की इस कामयाबी पर उनका परिवार, गांव और उसके स्कूल के टीचर गर्व महसूस कर रहे हैं. रोहित के पिता संतोष कुमार सिन्हा कहते हैं कि वो अपने बेटे की उपलब्धि से काफी खुश हैं और वो चाहते हैं कि रोहित अब झारखंड के लिए भी काम करे.
रोहित की प्रिंसिपल जेे नंदी भी ये कहती हैं कि रोहित पढ़ने में बहुत तेेेज है और जिस तरह से गूगल ने रोहित को सम्मानित किया है हमें उस पर गर्व है.

