BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टीएसपीसी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, लेवी के पौने चार लाख रुपयों के साथ दो समर्थक गिरफ्तार

by bnnbharat.com
September 22, 2019
in Uncategorized
टीएसपीसी के विरुद्ध  बड़ी कार्रवाई, लेवी के पौने चार लाख रुपयों के साथ दो समर्थक गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

सूर्यकांत,

चतरा : पुलिस ने तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी के उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी वारियर को मिली सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई हुई है। इसके तहत पिपरवार कोलियरी क्षेत्र से कोयला व्यवसायियों एवं अन्य ठेकेदारों को टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू, आक्रमण गंझू और भीखन गंझू के इशारों पर पिपरवार के अशोका प्रोजेक्ट, कल्याणपुर कांटाघर एवं पूरनाडीह कोल परियोजना के डीओ होल्डर्स को धमकाकर लेवी वसूलने वाले विगन सिंह भोक्ता एवं धनराज सिंह भोक्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने उनके पास से 3.74 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। साथ ही विभिन्न बैंकों से संबंधित 23 पासबुक और 24 चेकबुक को जब्त किया है। टंडवा एसडीपीओ आशुतोष सत्यम ने कहा कि टंडवा में शांति संचालन समिति के नाम पर हो रहे अवैध वसूली को बंद कराने के बाद टीएसपीसी के उग्रवादियों ने पिपरवार क्षेत्र में अपना वर्चस्व बढ़ाना शुरू कर दिया था। एसडीपीओ ने बताया कि पिपरवार थाना क्षेत्र के जामडीह गांव निवासी विगन भोक्ता एवं बरवाडीह गांव निवासी धनराज भोक्ता उर्फ मिठू के खिलाफ टीएसपीसी के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही थी।

स्पेशल गठित टीम ने की कार्रवाई

नक्सलियों व उनके समर्थकों पर नकेल को ले स्पेशल टीम का गठन किया गया था। सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी दीपू कुमार के नेतृत्व में गठित इस स्पेशल टीम में टंडवा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम, टंडवा के अंचल अधिकारी रंजीत लोहरा, सिमरिया के कार्यपालक दंडाधिकारी टुडू दिलीप, टंडवा के थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुधीर कुमार चौधरी, सिमरिया के पुलिस निरीक्षक शिव प्रकाश कुमार आदि शामिल थे। एसपी ने बताया कि 14 सितंबर की रात पिपरवार थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई।

सीसीएल कर्मियों समेत 77 नक्सली समर्थकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

एसडीपीओ ने कहा कि गिरफ्तार नक्सलियों के विरुद्ध पिपरवार थाना में धारा 385/387/120बी भादवि 17सीएलए एक्ट 16/17/20/23 यूएपी एक्‍ट दर्ज किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि लेवी देने और दिलाने के लिए कुल 77 लोगों को चिह्नित किया गया है। इसमें टीएसपीसी के उग्रवादियों के साथ-साथ सीसीएल के अधिकारी व कर्मी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी के खिलाफ पिपरवार थाना में मामला दर्ज किया गया है। सडीपीओ ने कहा कि जब्त किए गए बैंक खाता और चेकबुकों का अध्यनन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सूत्रों ने बताया कि टीएसपीसी के कुछ लोग प्रति ट्रक 300 रुपये की अवैध उगाही के लिए कोयला लिफ्टरों पर दबाव बना रहे थे। इसको लेकर पुरनाड़ीह परियोजना में दो दिनों तक कोयला लोडिंग का काम बंद था। माना जा रहा है कि काम बंद होने की सूचना पर ही एसपी की ओर से यह कार्रवाई की गई है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जेल में चंद नियमित मुलाकातों के साथ बीत गया चिदंबरम का जन्मदिन

Next Post

संघर्ष और साहस को बयां करती है PM मोदी की कहानी

Next Post
संघर्ष और साहस को बयां करती है PM मोदी की कहानी

संघर्ष और साहस को बयां करती है PM मोदी की कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d