BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बड़ी कार्रवाई: NCB की गिरफ्त में आया मुंबई का सबसे बड़ा ड्रग्स सप्लायर

by bnnbharat.com
December 9, 2020
in समाचार
बड़ी कार्रवाई: NCB की गिरफ्त में आया मुंबई का सबसे बड़ा ड्रग्स सप्लायर
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने मुंबई में एक बड़े ड्रग सप्लायर को पकड़ा है. एनसीबी ने आजम शेख नाम के ड्रग्स सप्लायर को करोड़ों रुपये के ड्रग्स और साढ़े 13 लाख रुपये कैश के साथ रेड के दौरान पकड़ा. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बुधवार सुबह आजम शेख के घर रेड की और रेड के दौरान करोड़ों रुपये की ड्रग्स बरामद की.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को रीगल महाकाल नाम के शख्स और उसके बॉस आजम शेख की लंबे समय से तलाश थी. रीगल महाकाल का असली नाम जैनेंद्र जैन है, जो मुंबई का बड़ा ड्रग सप्लायर है. जैनेंद्र जैन उर्फ रीगल महाकाल ही था, जिसने ड्रग पेडलर अनुज केसवानी को ड्रग्स मुहैया कराया था और अनुज केसवानी से सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती तक पहुंचता था.

बीती रात नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रीगल महाकाल उर्फ जैनेंद्र जैन को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर मुंबई के वर्सोवा इलाके के मिल्लत नगर में आजम शेख नाम के ड्रग्स सप्लायर के घर रेड की. इस सर्च में एनसीबी के 4 अधिकारियों का दल था, स्थानीय ओशिवारा पुलिस का सहयोग लेकर 7 घंटों से मिल्लत नगर के अलहतीम सोसायटी में चल रही सर्च के दौरान ढाई करोड़ रुपये के मलाना क्रीम, भारी मात्रा में अफीम और पार्टी ड्रग भी बरामद हुए हैं.

एनसीबी की सर्च ने ड्रग के सप्लाई चेन के बड़े खुलासे को उजागर किया है. अभी तक रिगल महाकाल को ड्रग सप्लाई चेन की अंतिम कड़ी माना जाता था, लेकिन रिगल महाकाल को मिलने वाला ड्रग मिल्लत नगर के आज़म शेख से जाता था. यानी ड्रग के सप्लाई का पहला अड्डा, जहां से ढाई करोड रुपये का मनाला क्रीम, साढ़े 13 लाख रुपये कैश और भारी मात्रा में अफीम भी मिला है.

जैनेंद्र जैन उर्फ रीगल महाकाल को कोर्ट ने दो दिनों की एनसीबी कस्टडी में भेज दिया है, जबकि उसके गुरु आजम शेख को बुधवार को गिरफ्तार दिखाए जाने के बाद गुरुवार के दिन कोर्ट में पेशी संभव है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शर्मनाक: आदिवासी महिला के साथ 17 युवकों ने किया सामूहिक बलात्कार

Next Post

बड़ा सवाल: BPCL के निजीकरण के बाद भी क्या मिलती रहेगी गैस सिलेंडर परसब्सिडी

Next Post
मेकॉन कॉलोनी के 3000 घरों में पीएनजी गैस की आपूर्ति शुरू

बड़ा सवाल: BPCL के निजीकरण के बाद भी क्या मिलती रहेगी गैस सिलेंडर परसब्सिडी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d