करौलीः भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सपोटरा कस्बे में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल को 3000 रुपए की रिश्वत लेते दबोचा है. हेड कांस्टेबल बच्चू सिंह सपोटरा थाने में तैनात है. हैड कांस्टेबल एक मुकदमे में कार्रवाई करने के एवज में रिश्वत ले रहा था. करौली एसीबी द्वारा उपाधीक्षक अमर सिंह मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई की है.
एसीबी के उपाधीक्षक अमरसिंह मीणा ने बताया कि आरोपी हेड कांस्टेबल बच्चू सिंह सपोटरा थाने में तैनात है. हेड कांस्टेबल जोड़ली गांव निवासी देशराज मीणा से दुर्घटना के मामले में दर्ज एक प्रकरण में कार्रवाई के एवज में 7 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था.
देशराज ने करौली एसीबी में प्रकरण की शिकायत की, जिसके सत्यापन पर आरोपी हेड कांस्टेबल बच्चू सिंह ने 2000 रुपए की रिश्वत ले ली और 5000 रुपए की मांग कर रहा था. बाद में 3000 रुपए और लेने पर सहमत हो गया.

