बिहार: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को बड़ा झटका लगा है. आरजेडी के पांच विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पार्टी का साथ छोड़ेंगे.
जानकारी के मुताबिक, संजय प्रसाद, कमरे आलम, राधाचरण सेठ, रणविजय सिंह और दिलीप राय इस्तीफा देंगे. इस्तीफा देने वाले सभी विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) लालू प्रसाद यादव के करीबी बताए जा रहे हैं.
यह सभी आरजेडी की मौजूदा वंशवाद की राजनीति और तेजस्वी यादव के नेतृत्व से परेशान थे. दरअसल, 7 जुलाई को विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं. आरजेडी की ओर से तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया जा सकता है.

