BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Big Boss 13: सिद्धार्थ डे ने आरती पर किया भद्दा कमेंट, भड़के भाई कृष्णा…

by bnnbharat.com
October 21, 2019
in Uncategorized
Big Boss 13: सिद्धार्थ डे ने आरती पर किया भद्दा कमेंट, भड़के भाई कृष्णा…
Share on FacebookShare on Twitter

विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में लड़ाई-झगड़े का सिलसिला लगातार जारी है. ऐसे में घर का माहौल एकदम युद्ध का मैदान बन चुका है. बिग बॉस के घर में आरती सिंह और सिद्धार्थ डे के बीच काफी भयंकर लड़ाई देखने को मिली. घर में टास्क के दौरान सिद्धार्थ डे ने आरती पर भद्दा कमेट कर दिया जिसे घर में अधिकतर लोगों ने तो गलत बताया ही साथ ही सोशल मीडिया पर भी सिद्धार्थ डे के खिलाफ दर्शको का गुस्सा देखने को भी मिला.

फैंस ही नहीं आरती पर किए गए भद्दे कमेंट के बाद उनके भाई और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक का रिएक्शन भी सामने आया है. कृष्णा ने कहा कि वह सिद्धार्थ डे के कमेंट से नाराज हैं. कृष्णा ने कहा, “मैं इस बात से परेशान हूं कि सिद्धार्थ डे ऐसा कर सकते हैं. वो मुझे और मेरे परिवार को अच्छी तरह जानते हैं। वो एक महिला के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं?”

कृष्णा ने आगे कहा, “सिद्धार्थ के कमेंट से उनके फैंस भी बहुत नाराज हैं. लोग सिद्धार्थ डे को गालियां भी दे रहे हैं. उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था. मैं उनसे आमने-सामने बात करना चाहूंगा. आरती मेरी बहन हैं. मैं शो में जाना चाहता हूं और सलमान खान के सामने पूछना चाहता हूं कि ये सब क्या हो रहा है.”

जानकारी के मुताबिक वीकेंड का वार में आरती पर किए इस कमेंट के कारण घरवालों ने सिद्धार्थ डे को सलमान खान के सामने कटघरे में खड़ा कर दिया था. इसके साथ ही शो में आरती भी सिद्धार्थ डे के इस कमेंट पर काफी भड़की दिखाई दी थीं. आरती का साथ देते हुए सिद्धार्थ शुक्ला ने भी डे को खूब खरी खोटी सुनाई थी. सिद्धार्थ शुक्ला ने तो डे से यहां तक कह दिया था कि अगर वो शो से बाहर कहीं होते तो वो उनका मुंह तक तोड़ देते.

जानिए पूरा मामला:

बिग बॉस के एक टास्क के दौरान मेल कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन से बचाने के लिए टास्क दिया गया था. इसमें कंटेस्टेंट को एक-दूसरे का हाथ पकड़ना था और वहीं फीमेल कंटेस्टेंट को उनका हाथ छुड़ाने का प्रयास करना था. इस टास्क के दौरान आरती ने सिद्धार्थ डे को गुदगुदी करना शुरू कर दिया. इसी दौरान सिद्धार्थ ने आरती पर ऐसा कमेंट किया जो विवादों में आ गया है. हालांकि सिद्धार्थ डे इसके लिए आरती से माफी भी मांगी और साफ किया की उनका इंटेंशन गलत नहीं था. उन्होंने का टास्क के दौरान गलती से उनके मुंह से निकल गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कर्तव्य पथ पर चल देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाला ही कहलाता है शहीद : कमांडेंट

Next Post

मतदान के दौरान कांग्रेस और बीजेपी में झड़प, 6 जख्मी

Next Post
मतदान के दौरान कांग्रेस और बीजेपी में झड़प, 6 जख्मी

मतदान के दौरान कांग्रेस और बीजेपी में झड़प, 6 जख्मी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d