BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपनी तैयारियों का जायजा लेने का बिग बाउट लीग है एक अच्छा मंच : मैरीकॉम

by bnnbharat.com
December 2, 2019
in समाचार
अपनी तैयारियों का जायजा लेने का बिग बाउट लीग है एक अच्छा मंच : मैरीकॉम

अपनी तैयारियों का जायजा लेने का बिग बाउट लीग है एक अच्छा मंच : मैरीकॉम

Share on FacebookShare on Twitter

ओडिशा वॉरियर्स और पंजाब पैंथर्स के बीच सोमवार को होने वाले मुकाबले के साथ ही बिग बाउट लीग की शुरूआत होगी. लीग के पहले मैच में सबकी नजरें छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम पर रहेंगी, जो पंजाब पैंथर्स की ओर से फ्लाईवेट वर्ग में चुनौती पेश करेंगी.

मैरीकॉम ने कहा, ‘इस साल विश्व चैम्पियनशिप में जो कुछ हुआ, वह उनके लिए एक सीख है और अब ओलंपिक की तैयारियों के लिए वह इससे सबक लेंगी. बिग बाउट लीग अपनी तैयारियों का जायजा लेने का एक अच्छा मंच है.’

मैरीकॉम का इस लीग का पहला मुकाबला ओडिशा वॉरियर्स की सविता से होगा, जो राष्ट्रीय चैम्पयनशिप की कांस्य पदक विजेता हैं. इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स चैम्पियन मनोज कुमार का मुकाबला उज्बेकिस्तान के जे. राखमोनोव से होगा जो यूथ एशियन चैम्पियनशिप के पदक विजेता हैं.

वहीं, नाइजीरियाई मुक्केबाज कोरेडे अदेनजीजी, पीएल प्रसाद, सोनिया लाठर, नवीन कुमार और आरशी खानम से भी पंजाब टीम को उम्मीदें हैं.

ओडिशा टीम को खासकर सचिन सीवाच, राखमोनोव, नील कमल सिंह, नमन तंवर जैस्मिन और प्रियंका चौधरी से काफी उम्मीदें हैं.

इस बार सभी छह टीमों ने दो टीमें तैयार की हैं. यानी हर वजन वर्ग में उसके पास दो खिलाड़ी हैं. चोट की स्थिति में या खिलाड़ी के उपलब्ध न होने पर दूसरी टीम के खिलाड़ी को उतारा जा सकेगा.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं –

पंजाब पैंथर्स –

टीम-ए : एमसी मेरी कॉम, सोनिका लठार, पी.एल प्रसाद, ए खालाकोव, मनोज कुमार, कोरेडेअदेनजीजी, नवीन कुमार और आरशी खानम.

टीम-बी : दर्शन दूत, प्रीति बेनिवाल, पंकजसैनी, मोहम्मद इब्राहिम, राहिल रपीक संजीत सिंह गिल, सागर छिकारा, सपना शर्मा.

ओड़िशा वॉरियर्स –

टीम-ए : सविता, प्रियंका चौधरी, दीपक, सचिन सीवाच, जे. राखमोनोव, नील कमल सिंह, नमन तंवर, जैस्मिन.

टीम-बी : शिक्षा, मनीश माउन, जेसुरबेक लातिपोव, गौरव सोलंकी,प्रमोद कुमार, वान्हलीम्पुइया, राहुल पासी, सान्या नेगी।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पत्नी के हत्यारे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

अमीर दोस्तों के फायदे के लिए जनता की जेब काट रही भाजपा : प्रियंका

Next Post
अमीर दोस्तों के फायदे के लिए जनता की जेब काट रही भाजपा : प्रियंका

अमीर दोस्तों के फायदे के लिए जनता की जेब काट रही भाजपा : प्रियंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d