BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिग ब्रेकिंग: राज्य में कोरोना के 4 नए मरीज मिले, कुल संख्या हुई 39

by bnnbharat.com
April 19, 2020
in समाचार
बिग ब्रेकिंग: राज्य में कोरोना के 4 नए मरीज मिले, कुल संख्या हुई 39

बिग ब्रेकिंग: राज्य में कोरोना के 4 नए मरीज मिले, कुल संख्या हुई 39, रांची से 23

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में 4 और कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले हैं. जिसमें से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज रांची के हिंदपीढ़ी से मिले हैं, एक मरीज सिमडेगा से और 1 मरीज बेड़ो से मिलने की खबर आई है.

आपको बता दें कि सिमडेगा में मिलने वाला मरीज तबलीगी जमात से है. राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 39 हो गयी है.

Also Read This: लेक व्यू नर्सिंग होम में स्वाबिंग कार्य व कांटेक्ट ट्रेसिंग कार्य का निरीक्षण 

राज्य में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 39 हो गयी है, जिनमें दो की मौत हो चुकी है. अब तक राज्य में पॉजिटिव पाये गये लोगों में 24 रांची, 9 बोकारो, 2 हजारीबाग, 1 गिरिडीह, 2 धनबाद, 1 कोडरमा व 1 सिमडेगा के हैं. जबकि एक मरीज की मौत गुरुग्राम में इलाज के क्रम में हो गयी थी.

झारखंड में कब, कहां और कितने मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज

  • पहला मामला: झारखंड में पहला केस 31 मार्च को राजधानी के हिंदपीढ़ी से सामने आया था. जहां 22 साल की मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी. महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी. पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच कराई गई थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी थी. जिसके बाद संक्रमित महिला को रिम्स  के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया.
  • दूसरा मामला: राज्य  में दूसरा कोरोना पॉजिटिव का मामला 2 अप्रैल को आया था. वह हजारीबाग के विष्णुगढ़ का रहनेवाला था और कुछ दिन पहले ही बंगाल के आसनसोल से विष्णुगढ़ लौटा था.
  • तीसरा मामला: राज्य में तीसरा कोरोना केस 5 अप्रैल को बोकारो से सामने आया था. वह महिला अपने परिवार के साथ बांग्लादेश से लौटी थी. जांच के बाद उसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी. जिसके बाद पूरे परिवार को क्वारंटाइन में रखा गया था. वो महिला तबलीगी जमात में शामिल हुई थी.
  • चौथा मामला: राज्य में चौथे कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि 6 अप्रैल को हुई थी. राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी. उनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है. वह डायलिसिस की मरीज थी और बरियातू के नेफ्रॉन क्लिनिक में डायलिसिस कराती थी. सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने नेफ्रॉन क्लीनिक के 36 लोगों को क्वारंटाइन में रखा.
  • पांचवां मामला: झारखंड में पांचवां केस 08 अप्रैल को सामने आया. जिसमें कुल 9 लोग संक्रमित पाये गये थे. इनमें हिंदपीढ़ी के पांच, बोकारो के चंद्रपुरा में तीन और गोमिया में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव शामिल थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है.
  • छठा मामला: झारखंड में छठा केस 09 अप्रैल को बोकारो के चंद्रपुरा से सामने आया. जहां एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.
  • सातवां मामला: झारखंड में 11 अप्रैल को सातवां केस सामने आया. जिसमें कुल 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी. जिसमें हिंदपीढ़ी का एक हजारीबाग और कोडरमा से एक-एक मरीज शामिल थे. मालूम हो कि कोडरमा से मिला संक्रमित मरीज गिरिडीह का रहनेवाला था.
  • आठवां मामला: झारखंड में 12 अप्रैल को आठवां केस सामने आया. जिसमें बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी.
  • नौवां मामला: झारखंड में 13 अप्रैल को नौवां केस सामने आया. जिसमें कुल 5 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई. इनमें राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से तीन, बोकारो तथा गिरिडीह से एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले.
  • दशवां मामला: झारखंड का 10वां मामला 14 अप्रैल को आया. जिसमें रांची के कोरोना हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 2 मरीजों की पुष्टि हुई, वहीं सिमडेगा से एक मरीज मिला. बता दें कि सिमडेगा का यह पहला मामला है.
  • ग्यारहवां मामला: झारखंड में 11वां मामला 15 अप्रैल को आया. इसमें रांची के हिंदपीढ़ी का एक पॉजिटिव मरीज शामिल है.
  • बारहवां मामला: झारखंड में 12वां मामला 16 अप्रैल को आया. इसमें धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया.
  • तेरहवां मामला: झारखंड में 13वां मामला 17 अप्रैल को आया. इसमे रांची के हिंदपीढ़ी के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इस तीन में से एक महिला भी थी जिसने दो दिन पहले ही रांची के सदर अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था.
  • चौदहवां मामला: शनिवार 18 अप्रैल को कुल तीन मामले कोरोना के आये थे, जिसमें एक हिंदपीढ़ी, एक धनबाद और एक मामला रांची बरियातू से था, जिसमें से शनिवार देर शाम एक की दिल्ली में मौत हो गई थी इसके बाद झारखंड में कुल कोरोना संक्रमण के 35 मामले हो गए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने जरूरतमंदों के बीच किया राहत सामाग्री का वितरण

Next Post

कल से बदल रहे हैं लॉकडाउन के नियम, मिलेगी सशर्त राहत

Next Post
कल से बदल रहे हैं लॉकडाउन के नियम, मिलेगी सशर्त राहत

कल से बदल रहे हैं लॉकडाउन के नियम, मिलेगी सशर्त राहत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d