केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन, 74 साल के उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी जानकारी.
ट्वीट करते हुए चिराग पासवान ने लिखा कि पापा… अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन मुझे पता है आप जहां भी है हमेशा मेरे साथ है. मिस यु पापा…
4 दिन पहले हुआ था दिल का ऑपरेशन
बता दें कि राम विलास पासवान लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. जिस वजह से 4 दिन पहले ही दिल्ली के एक अस्पताल में उनके दिल का ऑपरेशन हुआ था. तब से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी जान नहीं बच पाई और गुरुवार देर शाम अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली.


