रांची: झारखंड में शुक्रवार को हजारीबाग से 10, कोडरमा से 7, रामगढ़ से 9, जमशेदपुर से 15, धनबाद से 3, बोकारो से 2 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मरीज मिले हैं. इनको मिलाकर झारखंड का आंकड़ा 523 पहुंच गया है.
रामगढ़ के संक्रमितों में पतरातू से 4, रामगढ़ प्रखंड से 4 और चितरपुर से 1 मरीज शामिल है. पतरातू और चितरपुर के मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री मुंबई की है. वहीं रामगढ़ प्रखंड के 4 मरीज बैंगलोर, गुजरात, मुंबई और तमिल नाडू से लौटे थे. सभी को सरकारी क्वारंटाइन में रखा गया था. जमशेदपुर से मिले सभी 15 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री महाराष्ट्र, दिल्ली, गुड़गांव और चेन्नई की है. लौटने के बाद से सभी क्वारंटाइन सेंटर में थे.

