BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बड़ी लापरवाही: महिला के पेट में डॉक्टर ने छोड़ा तौलिया, काटनी पड़ी आंत

by bnnbharat.com
November 2, 2020
in समाचार
बड़ी लापरवाही: महिला के पेट में डॉक्टर ने छोड़ा तौलिया, काटनी पड़ी आंत
Share on FacebookShare on Twitter

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला महिला अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता के पेट में तौलिया छोड़े जाने के बाद हालत बिगड़ने पर आंत काट कर निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पति के जरिए मीडिया के माध्यम से मामला उठाए जाने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है.

प्रसूता के पति ने महिला जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ सुषमा कर्णवाल गंभीर आरोप लगाए हैं. इसके बाद सीएमएस डॉ सुषमा कर्णवाल ने उल्टे ही सवाल खड़े कर दिए हैं और मानहानि का केस करने की चेतावनी तक दे डाली है.

शहर के मोहल्ला कजियारा में रहने वाले मोहम्मद फैजान अख्तर अंसारी ने शहर कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देकर ये आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी शगुफ्ता अंजुम का 5 जून 2020 को प्रसव का ऑपरेशन जिला महिला अस्पताल कि सीएमएस डॉ सुषमा कर्णवाल ने किया था. एक बेटी का जन्म भी हुआ उसके बाद नसबंदी कर दी गई थी.

फैजान ने बताया कि ऑपरेशन के बाद से उनकी पत्नी शगुफ्ता के ऑपरेशन की जगह पर भारी दर्द होने लगा और उल्टियां होने लगीं. लगातार समस्या बनी रहने के बावजूद 9 जून को जिला महिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.

कुछ दिनों बाद ऑपरेशन की जगह को छूने पर उसके अंदर किसी कड़ी चीज का आभास होने लगा. तब उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल में दिखाया गया और उनकी कई जांच भी कराई गई, जिसमें पेट के अंदर कुछ होना बताया गया.

इसके बाद लखीमपुर के निजी अस्पताल में 25 सितंबर 2020 को दोबारा ऑपरेशन कराया गया तो वहां के डॉक्टरों ने बताया गया कि पहले महिला जिला अस्पताल कि जिन डॉक्टर ने ऑपरेशन किया था उनकी लापरवाही से तौलिया पेट में ही रह गया.

https://bnnbharat.com/antibody-titer-camp-organized-by-team/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिम्स में टीम प्रन्यास की पहल से लगाई गई ‘एंटीबॉडी टाइटर कैंप’

Next Post

यूपी में राज्यसभा चुनावः सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Next Post
यूपी में राज्यसभा चुनावः सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

यूपी में राज्यसभा चुनावः सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d