BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मौसम में बड़ा बदलाव, इन हिस्सों में होगी बारिश

by bnnbharat.com
February 27, 2021
in समाचार
झारखंड में  न्यूनतम तापमान गिरने के आसार
Share on FacebookShare on Twitter

New Delhi:- मौसम विभाग का अलर्टदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली- एनसीआर से लगे हिस्सों में बारिश की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में तेज बारिश हो सकती है. इसके अलावा हरियाणा के कैथल, कुरुक्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, देवबंद, नजीबाबाद, बिजनौर, मेरठ, खतोली, हस्तिनापुर, चांदपुर, अमरोहा और मुरादाबाद जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम में आए विक्षोभ के कारण यह बदलाव हो रहा है. इसके अलावा जम्मू – कश्मीर और लद्दाख में भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी गरज के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है.मौसम का हाल बताने वाली निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर का अनुमान है कि उत्तर पश्चिम भारत, गंगा के मैदानी क्षेत्रों, पूर्वी भारत और मध्य भारत में लगातार चल रही उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं में अब ठंडक कम होने लगी है. इसी कारण पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक तापमान में क्रमशः वृद्धि का रुझान देखने को मिलने लगा है. वहीं मध्यप्रदेश के मौसम की बात करें तो मैदानी क्षेत्रों में सबसे ठंडा शहर मध्य प्रदेश का रीवा रहा. रीवा में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी राज्यों और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में अगले 5 दिनों के लिए मौसम में बदलाव हो सकता है. जम्मू – कश्मीर और लद्दाख में गरज के साथ बारिश एवं बर्फबारी हो सकती है. शनिवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी गरज के साथ बारिश और बर्फबारी होने की पूरी संभावना है. पूर्वोत्तर भारत के अरुणचाल प्रदेश और सिक्किम राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुकेश अंबानी की Z+ सुरक्षा पर कितने रुपये खर्च होते है?अनिल अंबानी को भी Z+ सुरक्षा

Next Post

धनबाद: कोरंगा बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प

Next Post
धनबाद: कोरंगा बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प

धनबाद: कोरंगा बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d