BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बजट से बड़ी कंपनियों को पहुंचेगा फायदा, बढ़ेगी महंगाई: CM केजरीवाल

by bnnbharat.com
February 1, 2021
in समाचार
दिल्ली सरकार ने तैयार किए 10 हजार बेड, मिलेगी कोरोना मरीजों को सुविधा
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सोमवार पेश किए गए आम बजटपर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि यह बजट कुछ बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाला है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश किया. केंद्र सरकार एक तरफ बजट को आम लोगों और किसानों के हितों को ध्यान में रखने वाला बता रही है, वहीं विपक्षी दल इसे कॉरपोरेट को खुश करने वाला बता रहे हैं.

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, “यह बजट चंद बड़ी कम्पनियों को फायदा पहुंचाने वाला बजट है. ये बजट महंगाई के साथ आम जन-मानस की समस्याएं बढ़ाने का काम करेगा.” हालांकि केजरीवाल ने इसके पीछे के कारणों को विस्तार से नहीं लिखा.

AAP नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी बजट को पूंजीपतियों के हित का बताया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, “आखिर ये देश किसका है? 130 करोड़ लोगों का या मोदी जी के 4 पूंजीपति मित्रों का? सपूत संपत्ति बनाता है, कपूत सम्पत्ति बेचता है. आज का बजट देश को बेचने का बजट है.”

वहीं बजट पेश होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह बजट हर क्षेत्र में ‘ऑल राउंड’ विकास की बात करता है और इसके दिल में गांव और किसान हैं. प्रधानमंत्री ने बजट की तारीफ करते हुए कहा कि वर्ष 2021 का बजट असाधारण परिस्थितियों के बीच पेश किया गया है. उन्होंने कहा कि इसमें यथार्थ का एहसास भी और विकास का विश्वास भी है. बजट को नए दशक की शुरुआत की नींव रखे जाने वाला बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह रोजगार के अवसर को बढ़ाने वाला और देश को आत्मनिर्भरता के रास्ते पर ले जाने वाला बजट है.

उन्होंने कहा, ”इस बजट में देश में कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए और किसानों की आय बढ़ाने के लिए बहुत जोर दिया गया है. किसानों को आसानी से और ज्यादा ऋण मिल सकेगा. देश की मंडियों को और मजबूत करने के लिए प्रावधान किया गया है. ये सब निर्णय दिखाते हैं कि इस बजट के दिल में गांव हैं, हमारे किसान हैं.”

पीएम मोदी ने कहा, ”एमएसएमई को गति देने के लिए, रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए, एमएसएमई का बजट पिछले साल की तुलना में दोगुना से ज्यायदा किया गया है. यह बजट आत्मनिर्भरता के उस रास्ते को लेकर चला है जिसमें देश के हर नागरिक की प्रगति शामिल है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जनता दरबार में आ रहे शिकायतों के निवारण में जुटे पदाधिकारी

Next Post

बासुकीनाथ मंदिर के पुजारी पं० दिनेश झा का निधन

Next Post
बासुकीनाथ मंदिर के पुजारी पं० दिनेश झा का निधन

बासुकीनाथ मंदिर के पुजारी पं० दिनेश झा का निधन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d