BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शिया वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, शब-ए-बारात के मौके पर बंद किए कब्रिस्तान

by bnnbharat.com
April 8, 2020
in समाचार
शिया वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, शब-ए-बारात के मौके पर बंद किए कब्रिस्तान

शिया वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, शब-ए-बारात के मौके पर बंद किए कब्रिस्तान

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना का संक्रमण फैलने से रोकने के उद्देश्य से यूपी के शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम समुदाय के त्यौहार शब-ए-बारात से पहले एक बड़ा फैसला लिया है. शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए शब-ए-बारात के मौके पर सभी कब्रिस्तानों को बंद करने का फैसला लिया है.

शब-ए-बारात के दौरान मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों में इबादत करते हैं और कब्रगाह भी जाते हैं. इससे पहले लॉकडाउन की वजह से शिया वक्फ बोर्ड ने अपने सभी मस्जिदों को भी नमाज के लिए बंद कर दिया था.

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी का कहना है कि हमने सभी संबंधित लोगों को निर्देश दिया है कि 9 अप्रैल को शब-ए-बारात के मौके पर कब्रिस्तान को आम लोगों के लिए बंद कर दिया जाए.

वसीम रिजवी ने कहा कि जो लोग क्रबिस्तान परिसर में रहते हैं उनसे कहा कि सभी कब्रों को साफ किया जाए और शब-ए-बारात के दिन हर कब्र पर दीये जलाए जाएं.

साथ ही वसीम रिजवी ने अपने समाज के लोगों से अपील की कि वे घरों में रहें और अपने लोगों के लिए दुआ करें. इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक शब-ए-बारात का मतलब होता है माफी की रात या फिर प्रायश्चित का वक्त. अगर इस रात को कोई दुआ करता है तो उसे पापों से मुक्ति मिल जाती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना संकट: झारखंड के जेलों में बंद 3 हजार कैदि‍यों को मिल सकती है पैरोल

Next Post

जम्मू मेडिकल कॉलेज में Sanitizing tunnel की शुरुवात

Next Post
जम्मू मेडिकल कॉलेज में Sanitizing tunnel की शुरुवात

जम्मू मेडिकल कॉलेज में Sanitizing tunnel की शुरुवात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d