BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरयू राय का बड़ा खुलासा, विभागों में संचिकाओं को किया जा रहा नष्ट

by bnnbharat.com
December 26, 2019
in समाचार
सरयू राय का बड़ा खुलासा, विभागों में संचिकाओं को किया जा रहा नष्ट
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय ने बड़ा खुलासा किया है. उनका कहना है कि पुलिस सहित कई विभागों में महत्वपूर्ण सूचनाओं से संबंधित संचिकाओं को नष्ट किया जा रहा है. उन्होंने मुख्य सचिव से इसपर कार्रवाई करने की मांग की है.

मुख्य सचिव को लिखे पत्र में राय ने कहा है कि एक से अधिक विश्वसनीय एवं उच्चस्तरीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस विभाग के स्पेशल ब्रांच एवं सीआईडी प्रभागों में कतिपय महत्वपूर्ण सूचनाओं से संबंधित संचिकाओं को छाटकर नष्ट करने का काम किया जा रहा है. इसमें गृह विभाग के अंतर्गत आने वाले इन प्रभागों में संग्रहित अनौपचारिक सूचनायें एवं जांच प्रतिवेदन शामिल हैं.

इसी प्रकार भवन निर्माण विभाग, पथ निर्माण विभाग एवं उर्जा विभाग में भी महत्व की सूचनाओं से संबंधित सचिकाओं को नष्ट किया जा रहा है. इन सूचनाओं के आलोक में आपके स्तर से आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा है.

इसके साथ ही ध्यान रखा जाय कि मंत्रिमंडल निगरानी विभाग के अधीन कार्यरत एसीबी आदि से संबंधित मामलों के निष्पादन की कार्रवाई नहीं हो.

नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तिथि 29 दिसंबर 2019 निर्धारित हो चुकी है. इसलिये मुख्यमंत्री सचिवालय कार्यालय को तत्काल प्रभाव से मात्र कार्यवाहक कार्यालय तक ही सीमित रहने का निर्देश आपके स्तर पर दिया जाना चाहिये और किसी प्रकार के नीतिगत विषयों पर निर्णय लेने से परहेज करना चाहिये.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सूर्य ग्रहण में भी खुले रहते हैं शिव मंदिर के पट

Next Post

तूफान में कश्तियां और घमण्ड में हस्तियां अक्सर डूब जाती हैं : संजय राउत

Next Post
तूफान में कश्तियां और घमण्ड में हस्तियां अक्सर डूब जाती हैं : संजय राउत

तूफान में कश्तियां और घमण्ड में हस्तियां अक्सर डूब जाती हैं : संजय राउत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d