BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बड़ा खुलासा: फलौदी जेल से फरार हुए थे 16 कैदी

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in समाचार
कोविड सेंटर से तीन कैदी फरार
Share on FacebookShare on Twitter

जोधपुर: जिले की फलौदी जेल से सोमवार रात को फरार हुए 16 कैदियों की घटना के बाद अब उसके सीसीटीवी फुटेज सामने आ गये हैं. इस सीसीटीवी फुटेज में 16 कैदी एक-एक कर जेल से फरार होते दिखाई दे रहे हैं. उसके बाद भी सभी कुछ दूर खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ निकल जाते हैं. इस घटना को लेकर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भी राज्य सरकार पर निशाना साधा है.

अब इस फुटेज के सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि यह कोई त्वरित घटना नहीं होकर सोची समझी साजिश थी. उसके बाद इसमें जेल प्रशासन की मिलीभगत की आशंका व्यक्त की जा रही है. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुये डीजी जेल राजीव दासोत फलौदी पहुंच गये हैं. वे पूरे मामले की बारीकी से जानकारी ले रहे हैं.

सोमवार रात को फलौदी जेल में कार्यरत महिला सुरक्षा प्रहरी की आंखों में मिर्ची और सब्जी डालकर फरार हुये कैदी कचहरी परिसर से निकलने के बाद सभी सड़क पर एक साथ भागे. कुछ दूरी पर ही एक स्कोर्पियो गाड़ी उनका इंतजार कर रही थी. एक के बाद सभी बंदी उस स्कोर्पियो में बैठ फरार हो गये.

यह पूरी घटना रास्ते मे लगे एक सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है. सीसीटीवी फुटेज से साफ पता चलता है कि जेल से फरारी का प्लान सुनियोजित तरीके से पहले तैयार किया हुआ था. इसे पूरे योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया.

फलौदी में 16 कैदियों के फरारी कांड के बाद जेल डीजी राजीव दासोत फलौदी पहुंच चुके हैं. वे उप कारागार का निरीक्षण करेंगे. जेल डीजी दौसात जेल का निरीक्षण के बाद घटना की जानकारी भी देंगे.

इस बीच रात से ही जिले में चल रही ए ग्रेड नाकाबंदी के बाद भी मंगलवार को सुबह तक फरार कैदियों कोई सुराग हाथ नहीं लगा है.

पुलिस ने जोधपुर से सटे बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और नागौर जिले की सभी सीमायें सील कर रखी हैं. लेकिन उसके बावजूद अभी तक कैदियों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्तार की पत्नी ने खटखटाया SC का दरवाजा, कहा- ना हो विकास दूबे जैसा हाल

Next Post

CM नीतीश का कोरोना को लेकर निर्देश, दिया जांच बढ़ाने का आदेश

Next Post
तेजस्वी के बाद नीतीश पर भी फेंके गए चप्पल

CM नीतीश का कोरोना को लेकर निर्देश, दिया जांच बढ़ाने का आदेश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d