BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सिराज पर नस्लीय टिप्पणी को लेकर बड़ा खुलासा, दर्शकों ने कहा था ‘Brown Dog’

by bnnbharat.com
January 10, 2021
in समाचार
सिराज पर नस्लीय टिप्पणी को लेकर बड़ा खुलासा, दर्शकों ने कहा था ‘Brown Dog’
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच के चौथे दिन एक बार फिर नस्लीय टिप्पणी का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया के सूत्रों ने मैच के बाद बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने मोहम्मद सिराज को ‘Brown Dog’ कहा था. टीम के सूत्र बताते हैं कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. मेजबान बोर्ड क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने इसके बाद माफी मांगी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया. 

इससे पहले शनिवार को भी SCG पर नशे में धुत एक दर्शक ने कथित तौर पर भारतीय खिलाड़ियों जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज पर नस्लीय टिप्पणी की थी. BCCI ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से इसकी शिकायत की है. सीए के इंटिग्रिटी एवं सुरक्षा प्रमुख सीन केरोल ने कहा, ‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हर तरह के भेदभावपूर्ण व्यवहार की कड़ी निंदा करता है.’

ICC के सूत्रों ने कहा है कि वे इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं और ICC जांच में सहायता कर रहा है. बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन रविवार को कुछ मिनट के लिए खेल रुका जब तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सिडनी क्रिकेट मैदान (SCG) पर दर्शकों के अपशब्दों की शिकायत की.

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है. कोहली ने ट्वीट कर इस मामले में अपना गुस्सा जाहिर किया है. कोहली ने ट्वीट कर कहा, ‘नस्लीय कमेंट बिल्कुल भी मंजूर नहीं है. बाउंड्री लाइन पर वास्तव में उपद्रवी व्यवहार की काफी हद पार की जा रही है. मैदान पर ऐसा होते देखना दुखद है.’

अंपायरों को भी इस दौरान खिलाड़ियों से बात करते देखा गया. खिलाड़ियों की तरफ हालांकि कोई चीज नहीं फेंकी गई. न्यू साउथ वेल्स स्थल की मुख्य कार्यकारी केरी माथेर ने कहा कि जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच जा रही है. उन्होंने कहा, ‘हम इसे बेहद गंभीरता से ले रहे हैं. अगर इससे जुड़े लोगों की पहचान होती है तो उन्हें हमारे कानून के तहत सिडनी क्रिकेट ग्रांउड और न्यू साउथ वेल्स के अंतर्गत आने वाले सभी स्थलों से प्रतिबंधित किया जाएगा.’

भारतीय अपने खिलाड़ियों के साथ हुई इस घटना से नाराज थे और दर्शकों को स्टैंड से बाहर किए जाने के बाद मामला शांत हुआ. पता चला है कि भारतीय टीम के साथ पहली बार दौरे पर आए सिराज अपने कप्तान अजिंक्य रहाणे और मैदानी अंपायरों के पास पहुंचे और अपने साथ जो हुआ उसकी शिकायत की. शनिवार को भी इसी स्थान पर सिराज को अपशब्दों का सामना करना पड़ा था. रहाणे को इसके बाद सिराज के कंधे पर हाथ रखकर स्टैंड पर एक समूह की ओर इशारा करते देखा गया, जबकि इस दौरान वह अंपायरों से बात कर रहे थे और सुरक्षाकर्मी भी इस दौरान अपने काम में लग गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

RPF जवानों ने ट्रेन की चपेट में आने से महिला को बचाया

Next Post

गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट हो सकते हैं सूरीनाम के राष्ट्रपति

Next Post
गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट हो सकते हैं सूरीनाम के राष्ट्रपति

गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट हो सकते हैं सूरीनाम के राष्ट्रपति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d