BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसानों की औसत कमाई को लेकर बड़ा खुलासा, जानें कितनी होती है आय…

by bnnbharat.com
December 10, 2020
in समाचार
किसानों की औसत कमाई को लेकर बड़ा खुलासा, जानें कितनी होती है आय…
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कृषि कानून के विरोध में ​चल रहे किसान आंदोलन का आज 15वां दिन है. केंद्र के तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग पर अड़े किसान दिल्‍ली के बॉर्डर पर सर्द हवाओं और ठिठुरन भरी ठंड के बीच जमे हुए हैं. सरकार ने साल 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश का पेट भरने वाले इन किसानों की औसत कमाई कितनी है.

बिजनेस टुडे में प्र​काशित रिपोर्ट के मुताबिक देश के किसान की औसत आय 77,124 रुपये है. इसे इस तरह भी समझ सकते हैं कि देश का किसान हर महीने 6500 रुपये से भी कम कमाता है. साल की औसत आय की बात करें तो​ देशभर के किसानों की औसम आय मात्र 6,427 रुपये प्रति माह है. यह हाल तब है जब किसान का औसत सालाना खर्च भी करीब 6,227 रुपये है. रिपोर्ट में जिन आंकड़ों का जिक्र किया गया है वह 2013 के कृषि सर्वेक्षण पर आधारित हैं.

पंजाब के बाद हरियाणा के किसान सबसे ज्यादा कमाई करते हैं. हरियाणा के किसाना हर साल करीब 1,73,208 रुपये कमाते हैं जबकि जम्मू कश्मीर के किसान 1 लाख 52 हजार 196 रुपये कमाते हैं. केरल के किसानों की 1 लाख 42 हजार 668 रुपये सालाना आमदनी है जबकि कर्नाटक के किसान 1 लाख 5 हजर 984 रुपये सालाना कमाते हैं. राष्ट्रीय औसत से कमतर कमाने वाले किसानों की बात की जाए तो इसमें बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश के किसान हैं.

देशभर में अलग अलग राज्यों के किसानों की होने वाली कमाई पर गौर करें तो सबसे बेहत स्थिति पंजाब के किसानों की दिखती है जबकि​ बिहार के किसान सबसे निचले पायदान पर खड़े दिखाई देते हैं. पंजाब के किसान हर साल 2 लाख 16 हजार 708 रुपये की कमाई करते हैं जो महीने के हिसाब से करीब 18,059 रुपये है. वहीं बिहार के किसान साल में मात्र 42 हजार 684 रुपये कमाते हैं. इस तरह महीनेभर में उनकी कमाई मात्र 3,557 रुपये है. जो पंजाब के किसानों से करीब 6 गुना कम है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोहरे के कारण बस पलटी, एक की मौत, दर्जनों घायल

Next Post

जवाब देने में छूट रहे पसीने, अंचलाधिकारियों ने शो-कॉज का अब तक नहीं दिया जवाब

Next Post
जवाब देने में छूट रहे पसीने, अंचलाधिकारियों ने शो-कॉज का अब तक नहीं दिया जवाब

जवाब देने में छूट रहे पसीने, अंचलाधिकारियों ने शो-कॉज का अब तक नहीं दिया जवाब

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d