BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बड़ा खुलासा: पत्रकारों पर दमन जारी, 274 को जेल की सलाखों के पीछे धकेला गया, 29 मारे गये

by bnnbharat.com
December 16, 2020
in समाचार
बड़ा खुलासा: पत्रकारों पर दमन जारी, 274 को जेल की सलाखों के पीछे धकेला गया, 29  मारे गये
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: अमेरिका की एक निगरानी संस्था ने इस साल रिकॉर्ड संख्या में पत्रकारों को जेल भेजे जाने का खुलासा किया है. कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स (सीपीजे) की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में मीडिया और पत्रकारों का दमन जारी है.

सीपीजे के रिपोर्ट मुताबिक, कई देशों की सरकारें लगातार मीडिया की आजादी छीन रही हैं. महामारी के दौरान भी भ्रामक सूचना के आरोप में पत्रकारों को बड़े पैमाने पर जेल भेजा गया. अब इस संबंध में साल पूरा होने के बाद आंकड़ा सामने आया है.  

अमेरिकी रिपोर्ट के हवाले से साइमन ने कहा पत्रकारों का दमन, मीडिया सेंसरशिप का रूप है जो सूचना के प्रवाह को बाधित करता है. वैश्विक स्तर पर मीडिया को दबाने में चीन सबसे आगे है. चीन में इस साल 2020 में 47 पत्रकारों को जेल भेजा गया. चीन में पत्रकारों के खिलाफ बर्बरतापूर्ण अत्‍याचार होता है.

बता दें कि चीन के बाद पत्रकारों को परेशान करने के मामले में तुर्की दूसरे और मिस्र तीसरे नबंर पर शामिल है. इसके अलावा, सऊदी अरब, बेलारूस, इथियोपिया का नाम शामिल है. बेलारूस और इथियोपिया में तो पत्रकारों की सबसे ज्यादा गिरफ्तारी उनके प्रोटेस्ट के दौरान हुई.

रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में कुल 274 पत्रकारों को जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया गया. संस्थान के सर्वे के मुताबिक पत्रकारों के जेल भेजने का ये आंकड़ा एक रिकॉर्ड बन गया है. सीपीजे ने 1990 के दशक में पत्रकारों पर शोध और अध्यन शुरू किया था. इस साल की रिपोर्ट में 26 मीडियाकर्मियों की मौत की डिटेल शामिल है लेकिन असल आंकड़ा इससे बड़ा हो सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महिला की संदिग्ध मौत, पति ने लगाए लापरवाही के आरोप

Next Post

सरकार खुले मन से समाधान निकालने के लिए तैयार : कृषि मंत्री

Next Post
50 करोड़ रूपये की लागत से बनाया जायेगा सैनिक स्कूल: नरेंद्र सिंह तोमर

सरकार खुले मन से समाधान निकालने के लिए तैयार : कृषि मंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d