BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन में फैंस को बड़ा तोहफा, फिर टेलीकास्ट होगी रामायण, जानें कब-कहां देख पाएंगे?

by bnnbharat.com
March 27, 2020
in समाचार
लॉकडाउन में फैंस को बड़ा तोहफा, फिर टेलीकास्ट होगी रामायण, जानें कब-कहां देख पाएंगे?

लॉकडाउन में फैंस को बड़ा तोहफा, फिर टेलीकास्ट होगी रामायण, जानें कब-कहां देख पाएंगे?

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना के चलते पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है. ऐसी परिस्थिति में लोगों के लिए टाइम बिताना मुश्किल साबित हो रहा है. लेकिन इस बीच बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया है कि एक बार फिर दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण किया जाएगा.

फिर देख सकेंगे रामानंद सागर की रामायण

प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर लोगों को ये खुशखबरी दी है. वो ट्वीट करते हैं- जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा. पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा.

Also Read This: लॉकडाउन के बीच RBI का इकोनॉमी बूस्टर डोज, रेपो रेट में 75 बेसिस प्वाइंट की कटौती 

बता दें कि ये अटकले तो लंबे समय से लगाई जा रही थीं कि दूरर्दशन पर रामायण और महाभारत का प्रसारण किया जाएगा.

अब आज सरकार ने इस बात पर मुहर भी लगा दी है. रामानंद सागर की रामायण हर मायनों में ऐतिहासिक थी. शो का हर किरदार अमर हो गया था. लोगों ने इस शो को इतना प्यार दिया था कि इसके बाद कई बार रामायण बनाई गई, लेकिन वैसा अनुभव कभी नहीं हुआ जो रामानंद सागर की रामायण को देख होता था.

ऐतिहासिक है रामानंद सागर की रामायण

सड़कें खाली हो जाना, टीवी के सामने टकटकी लगाए बैठे रहना, ये सब इस सीरियरल के चलते देखा जाता था. अब जब पूरे देश में कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा हुआ है और घर से बाहर निकला मना है, ऐसे में रामानंद सागर की रामायण उस चुंबक का काम करेगी जो लोगों को घर में खुशी से रहने में मदद करेगी.

बता दें कि रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी ने अहम किरदार निभाया था. उनकी एक्टिंग ऐसी थी कि उन्हें असल जीवन में भी भगवान का दर्जा दिया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार ने लिया बड़ा फैसला, ट्रेन के डब्बों को बनाया जायेगा कोरोना आइसोलेशन सेंटर

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d